Integrated Court Complex Chandauli : चंदौली में इंटीग्रेटेड कोर्ट भवन का शिलान्यास, CJI सूर्यकांत बोले– देश के लिए बनेगा मॉडल

Integrated Court Complex Chandauli : चंदौली में 286 करोड़ की लागत से बनने वाले इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास CJI सूर्यकांत और CM योगी ने किया। एक छत के नीचे सभी न्यायिक सुविधाएं मिलेंगी।

Integrated Court Complex Chandauli : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब 286 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एकीकृत जिला न्यायालय भवन (Integrated Court Complex) का भव्य शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश विक्रम नाथ, पंकज मित्तल, मनोज मिश्रा, राजेश बिंदल, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। पारंपरिक स्वागत और गरिमामय वातावरण के बीच इस महत्वाकांक्षी परियोजना की नींव रखी गई।

Integrated Court Complex Chandauli : 35 बीघे में बनेगा अत्याधुनिक न्यायालय परिसर

यह इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स लगभग 35 बीघे भूमि में विकसित किया जाएगा, जिसमें एक ही छत के नीचे सभी न्यायालय कक्ष, अधिवक्ताओं के चैंबर, वादकारियों के लिए प्रतीक्षालय, जजों के आवास, कैंटीन, फूड कोर्ट, पार्किंग और हरित क्षेत्र जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे आम नागरिकों को न्याय पाने में सहूलियत मिलेगी और समय की भी बचत होगी।

Integrated Court Complex Chandauli : CJI सूर्यकांत बोले– देश के लिए बनेगा बेंचमार्क

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CJI न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बनने वाला यह एकीकृत कोर्ट परिसर देश के अन्य राज्यों के लिए उदाहरण और बेंचमार्क बनेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना आम आदमी के संवैधानिक सपनों को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। CJI ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग भवन और परिसर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी शामिल किए जाएं, ताकि बुजुर्गों और जरूरतमंदों को वहीं चिकित्सा सुविधा मिल सके।

Integrated Court Complex Chandauli : CM योगी- एक छत के नीचे मिलेगा पूरा न्याय तंत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए न्यायपालिका का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना एलएंडटी (L&T) जैसी विश्वप्रसिद्ध संस्था द्वारा बनाई जाएगी, जिससे गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित होगी। सीएम ने कहा कि एक छत के नीचे सारे काम होने से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। अप्रैल 2027 तक कोर्ट परिसर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश में न्यायिक इंफ्रास्ट्रक्चर को नई मजबूती दी जा रही है।

Integrated Court Complex Chandauli : 10 जिलों में बनेंगे इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स

सीएम योगी ने जानकारी दी कि प्रदेश के 10 जनपदों को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है। इनमें से 6 जिलों में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जबकि शेष 4 जिलों में जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित के कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *