Central Budget 2026 : केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट- कमलेश पासवान

Central Budget 2026 : केंद्रीय बजट 2026 को लेकर वाराणसी में केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान का बड़ा बयान। जानें बजट 2026 में युवाओं, महिलाओं, किसानों, मध्यम वर्ग और विकसित भारत के लिए क्या-क्या खास है।

Central Budget 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी रोडमैप है। यह बजट युवा, गरीब, महिला, किसान और मध्यम वर्ग सभी के सशक्तिकरण का आधार तैयार करता है। यह बातें केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने सर्किट हाउस वाराणसी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

Central Budget 2026 : इंफ्रास्ट्रक्चर और पूंजीगत निवेश से रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने 12.2 लाख करोड़ रुपये का कैपिटल एक्सपेंडिचर और 53 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक कुल बजट पेश कर यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब रुकने वाला नहीं है, बल्कि तेज़ गति से आगे बढ़ने वाला राष्ट्र है। इससे देशभर में सड़क, पुल, रेल और हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार होगा और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा।

Central Budget 2026 : मध्यम वर्ग और गरीबों को बड़ी राहत

कमलेश पासवान ने बताया कि विदेश में पढ़ाई और इलाज के लिए लगने वाला TCS टैक्स 5% से घटाकर 2% कर दिया गया है, जिससे मध्यम वर्ग को सीधी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कैंसर की 17 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह समाप्त कर दी गई है, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों का इलाज सस्ता होगा।

Central Budget 2026 : महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की हर बेटी को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा मिल सके, इसके लिए हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा। ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए “SHE-MART” की शुरुआत की जाएगी।

Central Budget 2026 : हाई-स्पीड रेल और किसानों को नई पहचान

उन्होंने बताया कि मुंबई-पुणे और दिल्ली-वाराणसी सहित 7 नई हाई-स्पीड रेल लाइनें बिछाई जाएंगी, जिससे सफर घंटे नहीं बल्कि मिनटों में तय होगा। किसानों के काजू और नारियल को वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित किया जाएगा, जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

Central Budget 2026 : युवाओं और टेक्नोलॉजी पर बड़ा निवेश

युवाओं के लिए 10,000 करोड़ रुपये का विशेष रोजगार व स्टार्ट-अप फंड बनाया गया है।
भारत को टेक-गुरु बनाने की दिशा में 40,000 करोड़ रुपये चिप और सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए आवंटित किए गए हैं।
कॉलेज से निकलते ही युवाओं को नौकरी दिलाने के उद्देश्य से “कॉरपोरेट मित्र” ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया जाएगा।

Central Budget 2026 : उद्योग, मछुआरे और रक्षा क्षेत्र को मजबूती

200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों को पुनर्जीवित किया जाएगा। मछुआरों द्वारा पकड़ी गई मछली पर कोई टैक्स या ड्यूटी नहीं लगेगा। मोबाइल और बैटरी निर्माण के लिए ओडिशा और दक्षिण भारत में स्पेशल मिनरल कॉरिडोर। रक्षा बजट में 26% की बढ़ोतरी, अब कुल 7.84 लाख करोड़ रुपये है।

Central Budget 2026 : भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था और बदली हुई काशी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वैश्विक मंदी के बावजूद भारत ने राजकोषीय घाटा 4.3% पर नियंत्रित कर यह दिखा दिया कि भारतीय अर्थव्यवस्था चट्टान की तरह मजबूत है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगा। काशी के विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर प्रधानमंत्री मोदी के “विकास के साथ विरासत” के संकल्प का जीवंत उदाहरण है।

Central Budget 2026 : पत्रकार वार्ता में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, एमएलसी धर्मेंद्र राय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर और महानगर उपाध्यक्ष आत्मा विश्वेश्वर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *