Central Budget 2026 : केंद्रीय बजट 2026-27 ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी, काशी सहित पूरे देश को मिले नए विकास के अवसर: डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’

Central Budget 2026 : केंद्रीय बजट 2026-27 पर वाराणसी में भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, आयुष सेक्टर और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को बताया गया ऐतिहासिक कदम।

Central Budget 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को भाजपा नेताओं ने ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी बताते हुए देश के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर करार दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि यह बजट मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, पर्यटन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रेल, जलमार्ग, खेल और तीर्थाटन जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों में देश को नई दिशा देने वाला है।
उन्होंने कहा कि 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में वाराणसी–दिल्ली और वाराणसी–सिलीगुड़ी जैसे दो महत्वपूर्ण कॉरिडोर उत्तर प्रदेश को मिलना प्रदेश की कनेक्टिविटी, व्यापार, पर्यटन और निवेश को ऐतिहासिक मजबूती देगा। इससे पूर्वांचल सहित पूरे उत्तर भारत के विकास को नई गति मिलेगी।

Central Budget 2026 : डॉ. मिश्र ने बजट में आयुष सेक्टर को सशक्त बनाने के प्रावधानों की सराहना करते हुए कहा कि पांच क्षेत्रीय मेडिकल हब, तीन नए आयुर्वेद संस्थान, आयुष फार्मेसियों और लैब्स के अपग्रेडेशन से भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली को आधुनिक शोध, वैश्विक पहचान और रोजगार से जोड़ा जाएगा। अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का देशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

Central Budget 2026 : केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार संसद में केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। इस बजट को लेकर वाराणसी सहित पूर्वांचल के भाजपा नेताओं ने सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दीं।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है। यह आम आदमी, गरीब, किसान, युवा, महिला, व्यापारी और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने दिल्ली–वाराणसी और वाराणसी–सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर तथा बनारस और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा के प्रस्ताव का स्वागत किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि यह बजट दूरदर्शी सोच पर आधारित है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार सृजन, आत्मनिर्भर भारत और तकनीकी सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। यह आत्मनिर्भरता, समावेशी विकास और आर्थिक अनुशासन का संतुलित उदाहरण है।

Central Budget 2026 : मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने कहा कि यह बजट किसान, बागवान, व्यापारी और आम नागरिक सभी को लाभ पहुंचाने वाला है। इससे आर्थिक विकास के साथ-साथ निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर, स्वास्थ्य सेवाएं, ग्रीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर मिशन और बायो-फार्मा सेक्टर के लिए किए गए प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *