Budget Speech 2026 Highlights: इनकम टैक्स एक्ट से लेकर सस्ती कैंसर दवाओं तक, जानिए निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की 10 बड़ी बातें

Budget Speech 2026 Highlights : निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में नया इनकम टैक्स एक्ट, सस्ती कैंसर दवाएं, AI पर जोर, रोजगार और हेल्थ सेक्टर को लेकर कई बड़े ऐलान किए। पढ़ें बजट भाषण की 10 बड़ी बातें।

Budget Speech 2026 Highlights : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करते हुए साफ किया कि सरकार का फोकस विकास, रोजगार, तकनीक और सामाजिक समावेशन पर रहेगा। वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के बीच भारत की ग्रोथ को बनाए रखने के लिए निवेश बढ़ाने, निर्यात को मजबूती देने और AI व नई तकनीक के व्यापक इस्तेमाल पर जोर दिया गया है।

Budget Speech 2026 Highlights : निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की 10 बड़ी बातें

Budget Speech 2026 Highlights : नया इनकम टैक्स एक्ट

वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि नया इनकम टैक्स एक्ट इसी साल लागू किया जाएगा, जिससे टैक्स सिस्टम को सरल, पारदर्शी और करदाताओं के लिए आसान बनाया जाएगा।

Budget Speech 2026 Highlights : AI और टेक्नोलॉजी पर बड़ा जोर

सरकार ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का अधिकतम उपयोग किया जाएगा ताकि योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।

Budget Speech 2026 Highlights : GST होगा और आसान

व्यापारियों और उद्योगों को राहत देते हुए GST सिस्टम को और सरल बनाने की बात कही गई है।

Budget Speech 2026 Highlights : रोजगार के लिए पर्यटन पर फोकस

रोजगार सृजन के लिए पर्यटन उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा।
अरुणाचल प्रदेश से त्रिपुरा तक बौद्ध सर्किट
5 पूर्वोत्तर राज्यों में 5 नए पर्यटन स्थल
IIM की मदद से टूरिस्ट गाइड की ट्रेनिंग

Budget Speech 2026 Highlights : शिक्षा और महिला सशक्तिकरण

हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल
उच्च शिक्षा संस्थानों को मजबूत किया जाएगा
मानसिक स्वास्थ्य के लिए नया संस्थान

Budget Speech 2026 Highlights : सस्ती होंगी कैंसर और शुगर की दवाएं

आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने कहा कि

कैंसर और डायबिटीज की दवाएं सस्ती होंगी
बायोफार्मा और जैविक दवाओं के निर्माण को बढ़ावा

Budget Speech 2026 Highlights : हेल्थ सेक्टर को मजबूती

5 क्षेत्रीय मेडिकल हब
बुजुर्गों के लिए मजबूत हेल्थकेयर इकोसिस्टम
दिव्यांगों के लिए विशेष योजना

Budget Speech 2026 Highlights : इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्री

सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए ₹40,000 करोड़
बायोफार्मा को 5 साल में ₹10,000 करोड़
केमिकल पार्क और नए इकोनॉमिक जोन
दुर्गापुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

Budget Speech 2026 Highlights : जलमार्ग और लॉजिस्टिक्स

22 नए जलमार्ग
3 डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर
कंटेनर निर्माण के लिए ₹10,000 करोड़

Budget Speech 2026 Highlights : संस्कृति, खेल और विज्ञान

15 पुरातात्विक स्थल विकसित
500 जलाशयों का विकास (मत्स्य पालन)
खगोल विज्ञान को बढ़ावा
खेल और खिलाड़ियों के विकास पर जोर

Budget Speech 2026 Highlights : बजट 2026-27 में सरकार ने विकास + कल्याण + तकनीक का संतुलन साधने की कोशिश की है। टैक्स सुधार, सस्ती दवाएं, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और AI पर जोर यह दिखाता है कि सरकार दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती की दिशा में काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *