Budget 2026 LIVE Updates: इनकम टैक्स में राहत नहीं, कैंसर की 17 दवाओं पर छूट, न्यूक्लियर एनर्जी, महिलाओं और खेलों पर बड़े ऐलान। पढ़ें बजट 2026 की पूरी जानकारी।
Budget 2026 Live Updates : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार, 1 फरवरी 2026 को संसद में अपना 9वां पूर्णकालिक बजट पेश किया। बजट 2026 में जहां मिडिल क्लास को इनकम टैक्स स्लैब में किसी तरह की सीधी छूट नहीं मिली, वहीं सरकार ने स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, न्यूक्लियर एनर्जी, खेल, ई-कॉमर्स और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े ऐलान किए। वित्त मंत्री ने करीब ढाई घंटे के भाषण में यह साफ किया कि सरकार का फोकस विकास + समावेशन + विश्वास पर है।

Budget 2026 Live Updates : कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की दवाओं में बड़ी राहत
बजट 2026 में स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी सौगात दी गई। कैंसर से जुड़ी 17 जरूरी दवाओं पर कस्टम ड्यूटी में छूट। दुर्लभ बीमारियों की 7 दवाओं के आयात पर भी विशेष छूट। खास मेडिकल पर्पज के लिए आयात को आसान किया गया। इससे इलाज की लागत घटेगी और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को सीधी राहत मिलेगी।
Budget 2026 Live Updates : न्यूक्लियर एनर्जी को बढ़ावा
वित्त मंत्री ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को लेकर अहम घोषणा करते हुए कहा कि परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के लिए जरूरी वस्तुओं के आयात पर बेसिक कस्टम ड्यूटी छूट 2035 तक बढ़ाई गई। यह छूट सभी न्यूक्लियर प्लांट्स पर, उनकी क्षमता की परवाह किए बिना लागू होगी। सरकार का मानना है कि इससे क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन को रफ्तार मिलेगी।
Budget 2026 Live Updates : महिलाओं के लिए SHE (Self-Help Entrepreneur) मार्ट्स

महिला उद्यमियों को मजबूत करने के लिए बजट 2026 में बड़ा ऐलान। SHE मार्ट्स को कम्युनिटी-स्वामित्व वाली खुदरा दुकानों के रूप में विकसित किया जाएगा। महिला स्वयं सहायता समूहों और महिला कारोबारियों को सीधे बाजार से जोड़ा जाएगा।
Budget 2026 Live Updates : खेलो इंडिया मिशन का ऐलान
खेल क्षेत्र में बदलाव के लिए सरकार ने ‘खेलो इंडिया’ मिशन शुरू करने की घोषणा की। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर से प्रतिभाओं को पहचानना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की खेल क्षमता बढ़ाना है।
Budget 2026 Live Updates : छोटे कारोबारी और कारीगर ई-कॉमर्स से जुड़ेंगे
छोटे कारोबारी और कारीगरों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। 10 लाख रुपये की सीमा हटाई गई, यह व्यवस्था चार साल तक लागू रहेगी। समुद्र में जाकर मछली पकड़ने पर कोई ड्यूटी नहीं लगेगी, जिससे मछुआरों को राहत।
Budget 2026 Live Updates : शेयर बाजार और डेटा सेंटर पर बड़े फैसले
ऑप्शन ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ाया गया। भारत में डेटा सेंटर बनाने वाली विदेशी कंपनियों को 2047 तक टैक्स हॉलिडे। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर।
Budget 2026 Live Updates : इनकम टैक्स को लेकर क्या बदला?

हालांकि टैक्स छूट नहीं मिली, लेकिन सिस्टम को आसान किया गया।
नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल 2026 से लागू।
ITR फॉर्म होंगे सरल।
तकनीकी गलतियों पर जुर्माना, जेल नहीं।
छोटे टैक्स अपराधों में सिर्फ पेनल्टी।
विदेश यात्रा पर TCS घटकर 5%।
ITR भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई।
अघोषित आय की सीमा 1 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव।
Budget 2026 Live Updates : सरकार का खर्च और घाटा
टैक्स से आय: 26.7 लाख करोड़ रुपये
अन्य स्रोतों से: 34 लाख करोड़ रुपये
कुल खर्च (2025-26): 49.6 लाख करोड़ रुपये
पूंजीगत व्यय: 11 लाख करोड़ रुपये
2026-27 में कुल खर्च का अनुमान: 53.5 लाख करोड़ रुपये
राजकोषीय घाटा पूरा करने के लिए मार्केट से कर्ज लिया जाएगा
Budget 2026 Live Updates : भाषण के अंत में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
निर्मला सीतारमण ने कहा,“ईमानदार टैक्सपेयर्स अपनी समस्याओं का समाधान चाहते हैं। अगर वे अतिरिक्त राशि देते हैं, तो उन पर कोई दंड नहीं लगेगा।” इसके साथ ही वित्त मंत्री ने बजट 2026 का भाषण समाप्त किया।