BJP PRESIDENT ELECTION : भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब जल्द ही अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की तैयारी में है। जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया था, लेकिन अब पार्टी नए नेतृत्व की ओर बढ़ रही है। 26 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति पूरी होने के बाद अब संगठनात्मक तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।
बीजेपी अध्यक्ष पद की दौड़ में 6 नाम
सूत्रों के अनुसार बीजेपी अध्यक्ष पद की दौड़ में 6 नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। इनमें शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल और विनोद तावड़े शामिल हैं।
कौन हैं रेस में आगे और क्यों:
शिवराज सिंह चौहान: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, जमीनी पकड़ और संगठन से गहरा नाता।
मनोहर लाल खट्टर: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, संघ से जुड़ाव और प्रशासनिक अनुभव।
धर्मेंद्र प्रधान: केंद्रीय शिक्षा मंत्री, ओडिशा से आते हैं और पूर्वी भारत में पार्टी विस्तार में अहम।
भूपेंद्र यादव: केंद्रीय श्रम मंत्री, चुनावी रणनीतिकार और जातीय संतुलन का प्रतिनिधित्व करते हैं।
सुनील बंसल: यूपी में संगठन को मजबूत करने वाले नेता, युवा चेहरे के रूप में देखे जा रहे।
विनोद तावड़े: महाराष्ट्र से, संगठन और शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय, क्षेत्रीय संतुलन का विकल्प।
जल्द केंद्रीय चुनाव समिति का गठन
BJP जल्द ही एक केंद्रीय चुनाव समिति का गठन कर सकती है, जो नामांकन और चुनाव की प्रक्रिया को अंतिम रूप देगी। संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और सामाजिक-जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए पार्टी अध्यक्ष चुना जाएगा, जो 2029 तक की रणनीतिक दिशा तय करेगा।
अब देखना होगा कि भाजपा की कमान अगले कार्यकाल के लिए किसके हाथों में जाती है. क्या फिर से कोई मुख्यमंत्री, कोई केंद्रीय मंत्री या कोई संगठनात्मक रणनीतिकार होगा