BJP Mahapathshala Varanasi : वाराणसी में BJP की महापाठशाला- सारनाथ में जुटे 3 राज्यों के दिग्गज नेता, सिखाए जा रहे चुनाव जीतने के गुर

BJP Mahapathshala Varanasi : वाराणसी के सारनाथ में BJP की महापाठशाला का आयोजन, यूपी, बिहार और उत्तराखंड के 210 वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल। संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर खास मंथन।

BJP Mahapathshala Varanasi : वाराणसी। उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक राजधानी वाराणसी एक बार फिर राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन गई है। सारनाथ में भारतीय जनता पार्टी की अहम ‘महापाठशाला’ का शुभारंभ हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के 210 वरिष्ठ पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में संगठन को और मजबूत करना है।

BJP Mahapathshala Varanasi : सख्त सुरक्षा और अनुशासन का पालन

सारनाथ स्थित प्रशिक्षण स्थल पर प्रवेश के लिए कड़े नियम लागू किए गए। सभी पदाधिकारियों को केवल डायरी और पेन के साथ ही अंदर जाने की अनुमति दी गई, जबकि मोबाइल फोन बाहर ही जमा कराए गए। सत्र में देरी से पहुंचने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके बाद वे वापस लौट गए। इससे पार्टी के भीतर अनुशासन के संदेश को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया गया। बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दर पर हाजिरी कार्यक्रम से पहले दिल्ली और लखनऊ से पहुंचे वरिष्ठ नेताओं ने काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन कर विजय का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी नेता सारनाथ स्थित प्रशिक्षण स्थल पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान मां गंगा की आरती में शामिल होने का भी कार्यक्रम तय किया गया है।

BJP Mahapathshala Varanasi : तीन राज्यों के 210 वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल

इस महापाठशाला में उत्तर प्रदेश से 90, बिहार से 70 और उत्तराखंड से 31 वरिष्ठ पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय संगठन मंत्री और प्रदेश संगठन मंत्री सहित कई शीर्ष नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

BJP Mahapathshala Varanasi : दिग्गज नेताओं की मौजूदगी

कार्यशाला में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, ओमप्रकाश धनखड़, वी. सतीश, शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

BJP Mahapathshala Varanasi : चुनावी रणनीति पर विशेष फोकस

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस प्रशिक्षण में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया रणनीति और मतदाता संपर्क अभियान पर गहन मंथन किया जा रहा है। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए जीत की निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। पहले सत्र के बाद बाहर आए पदाधिकारियों ने मीडिया से किसी भी रणनीतिक जानकारी को साझा करने से इनकार कर दिया। इससे साफ है कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह रणनीतिक और गोपनीय रखा गया है।

BJP Mahapathshala Varanasi : राजनीतिक संदेश क्या?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आध्यात्मिक नगरी वाराणसी और ऐतिहासिक स्थल सारनाथ को प्रशिक्षण के लिए चुनना अपने आप में एक प्रतीकात्मक संदेश है। इससे कार्यकर्ताओं में वैचारिक और संगठनात्मक ऊर्जा भरने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *