BJP Training Mahaabhiyan 2026 : सारनाथ में आयोजित भाजपा के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 में तीन राज्यों के शीर्ष नेताओं ने भाग लिया। राष्ट्र निर्माण, संगठन विस्तार और वैचारिक सशक्तिकरण पर विस्तृत मंथन हुआ।
BJP Training Mahaabhiyan 2026 : राष्ट्र निर्माण का महायज्ञ है प्रशिक्षण अभियान : शिव प्रकाश

BJP Training Mahaabhiyan 2026 : सारनाथ में संपन्न हुआ भाजपा का पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026
BJP Training Mahaabhiyan 2026 : सारनाथ स्थित केंद्रीय तिब्बती उच्च शिक्षण संस्थान में भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के उत्तर-पूर्व जोन की प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला वैचारिक दृढ़ता और संगठनात्मक रणनीति के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में तीनों राज्यों के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और संगठन के शीर्ष नेताओं ने भाग लेकर बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाने पर व्यापक मंथन किया।

BJP Training Mahaabhiyan 2026 : दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में नेताओं ने दीप प्रज्वलन कर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गान किया गया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
BJP Training Mahaabhiyan 2026 : “राष्ट्र निर्माण का महायज्ञ है यह अभियान” – शिव प्रकाश

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने उद्घाटन और समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण भाजपा का मूल ध्येय है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान राष्ट्र निर्माण का महायज्ञ है। प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है, जो कार्यकर्ताओं के बौद्धिक और वैचारिक विकास का माध्यम है। उन्होंने सामाजिक समरसता, आत्मनिर्भरता, स्वदेशी चिंतन और अनुशासन को आत्मसात करने पर बल दिया।
BJP Training Mahaabhiyan 2026 : मंडल से प्रदेश स्तर तक चलेंगी कार्यशालाएं – तरुण चुग
राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से महाअभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि 7 मार्च से 14 अप्रैल: मंडल स्तर की कार्यशालाएं
15 अप्रैल से 20 मई: जिला स्तर की कार्यशालाएं
इसके बाद प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय भाजपा की विचारधारा का आधार है। यह अभियान केवल संगठनात्मक नहीं बल्कि वैचारिक सशक्तिकरण का भी माध्यम है।
BJP Training Mahaabhiyan 2026 : 14 विषयों पर गहन मंथन
तृतीय और चतुर्थ सत्र में सात टीमों के माध्यम से कुल 14 विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे- भाजपा का इतिहास एवं विकास, चुनाव प्रबंधन, संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ता विकास, कार्यालय संचालन, सरकार की उपलब्धियां, मोदी सरकार की योजनाएं, सोशल मीडिया एवं नमो ऐप,एआई आधारित सरल ऐप, राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां इन विषयों पर समूह चर्चा के माध्यम से कार्यकर्ताओं को व्यावहारिक और वैचारिक प्रशिक्षण दिया गया।

BJP Training Mahaabhiyan 2026 : “प्रशिक्षण पर विशेष जोर देती है भाजपा” – पंकज चौधरी
समापन सत्र में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, सरकार की नीतियों और जनसेवा के मूल मंत्र से जोड़ा जाएगा।
BJP Training Mahaabhiyan 2026 : मंचासीन प्रमुख नेता
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे-ओम प्रकाश धनखड़, ब्रजेश पाठक, लक्ष्मीकांत वाजपेई, महेंद्र भट्ट, महेंद्र नाथ पांडेय, मुख्तार अब्बास नकवी,
साध्वी निरंजन ज्योति के साथ ही बड़ी संख्या में प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
BJP Training Mahaabhiyan 2026 : संगठन विस्तार और वैचारिक सशक्तिकरण पर जोर
इस प्रशिक्षण कार्यशाला में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग और राष्ट्र प्रथम की भावना को केंद्र में रखते हुए आगामी चुनावी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। भाजपा का यह प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के राजनीतिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक स्पष्टता का आधार तैयार करता नजर आया।
BJP Training Mahaabhiyan 2026 : इन प्रमुख नेताओं की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में पुर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी,प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री अनुप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, मुख्तार अब्बास नकवी, साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, एमएलसी अश्विनी त्यागी, कौशलेंद्र पटेल, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, अनिल श्रीवास्तव, जगदीश त्रिपाठी, नंद जी पांडेय, सिद्धार्थ कुशवाहा, जेपी सिंह, नम्रता चौरसिया, अरविंद पांडेय, विजय गुप्ता, शैलेंद्र मिश्रा और एडवोकेट अशोक जाटव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।