BJP Cleanliness Campaign : स्थापना दिवस से पहले भाजपा का स्वच्छता अभियान- काशी क्षेत्र के 16 जिलों में कार्यकर्ताओं ने संभाली झाड़ू, कार्यालय बने उत्सवमय

BJP Cleanliness Campaign : वाराणसी, 5 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस से पहले काशी क्षेत्र में संगठनात्मक ऊर्जा और स्वच्छता का अनूठा संगम देखने को मिला। वाराणसी सहित काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों में शनिवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

BJP Cleanliness Campaign : इस अभियान का शुभारंभ भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से किया। उन्होंने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई की और कार्यकर्ताओं को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। उनके साथ जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के हर कक्ष की गहन सफाई की। कार्यालय परिसर में झाड़ू-पोछा, पानी से धुलाई और कचरे के समुचित निस्तारण के साथ-साथ महापुरुषों की प्रतिमाओं और चित्रों की भी विशेष साफ-सफाई की गई। स्वच्छता अभियान के बाद स्थापना दिवस को भव्य बनाने के लिए कार्यालयों को फूलों और आकर्षक लाइटिंग से सजाने का कार्य शुरू किया गया, जो देर शाम तक जारी रहा।

BJP Cleanliness Campaign : इस अवसर पर दिलीप पटेल ने कहा कि भाजपा कार्यालय केवल संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए संस्कारों की पाठशाला और मंदिर के समान है। उन्होंने स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को काशी से झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी, जो आज एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के संबोधन का आयोजन होगा।

BJP Cleanliness Campaign : जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि स्वच्छता का सीधा संबंध स्वास्थ्य से है और स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ शरीर और मन का निर्माण होता है। भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि 6 अप्रैल को अपराह्न 1 बजे रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में स्थापना दिवस पर भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *