Bihar Election 2025 Voters Data: बिहार में 7.43 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 14 हजार सौ वर्ष से अधिक आयु के मतदाता और 14 लाख पहली बार वोट देने वाले युवा शामिल हैं। जानें कुल सीटें, चरणवार मतदान और पूरी डिटेल।
Bihar Elections 2025: 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग, 7.43 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान
Bihar Election 2025 Voters Data: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 का आगाज गुरुवार (6 नवंबर) से हो रहा है। पहले चरण में कुल 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे, जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर (मंगलवार) को 122 सीटों पर वोटिंग होगी।
राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद चुनाव आयोग ने मतदाताओं से जुड़े अहम आंकड़े जारी किए हैं, जिनसे साफ झलकता है कि इस बार बिहार का लोकतंत्र का उत्सव कितना विशाल होने वाला है।

बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या
Bihar Election 2025 Voters Data: चुनाव आयोग के अनुसार, SIR प्रक्रिया के बाद बिहार में कुल 7.43 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें सभी आयु वर्ग के नागरिक शामिल हैं — युवा, वृद्ध और यहां तक कि 100 साल से अधिक आयु वाले वयोवृद्ध मतदाता भी।
100 साल से ज्यादा उम्र के मतदाता
Bihar Election 2025 Voters Data: इस बार बिहार में ऐसे 14,000 मतदाता हैं जिनकी उम्र 100 वर्ष से अधिक है।
ये वयोवृद्ध मतदाता लोकतंत्र की मजबूती और भागीदारी का प्रतीक हैं। आयोग ने इन मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था और सुविधा सुनिश्चित की है।
पहली बार वोट डालने वाले युवा
Bihar Election 2025 Voters Data:बिहार चुनाव 2025 में लगभग 14 लाख युवा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
यह वर्ग विकास, शिक्षा, रोजगार और बदलाव के मुद्दों पर वोट डालने को लेकर उत्साहित है।

Bihar Election 2025 Voters Data: लिंग के आधार पर मतदाता
पुरुष मतदाता: 3.92 करोड़
महिला मतदाता: 3.5 करोड़
ट्रांसजेंडर मतदाता: 1,725
मतदान केंद्र और सुरक्षा व्यवस्था
कुल मतदान केंद्र: 90,712
मतदान अधिकारी तैनात: 4.53 लाख
सेक्टर अफसर: 9,600
मतगणना अधिकारी: 28,300
घुड़सवार दस्ते की सुरक्षा वाले केंद्र: 250
नाव से पहुंचने वाले मतदान केंद्र: 197

घर से वोट करने वाले मतदाता
Bihar Election 2025 Voters Data: 85 मतदाताओं ने घर से मतदान करने की सुविधा (postal ballot/home voting) का विकल्प चुना है।
बिहार विधानसभा चुनाव की प्रमुख तिथियाँ
पहला चरण: 6 नवंबर 2025 (गुरुवार)
दूसरा चरण: 11 नवंबर 2025 (मंगलवार)
कुल सीटें: 243
पहला चरण – 121 सीटें
दूसरा चरण – 122 सीटें