Bihar Poll of Polls 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आए सभी सर्वे में NDA को स्पष्ट बहुमत का अनुमान। नीतीश कुमार के फिर से मुख्यमंत्री बनने के आसार। जानें सभी प्रमुख सर्वे के आंकड़े।
Bihar Poll of Polls 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग से पहले एनडीए के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। Poll of Polls 2025 के मुताबिक राज्य में एक बार फिर नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनने के आसार मजबूत हैं। सभी प्रमुख सर्वे एजेंसियों के औसत आंकड़ों के अनुसार एनडीए को 243 में से 143 सीटें, जबकि महागठबंधन (RJD-कांग्रेस गठबंधन) को 95 सीटें और अन्य को 5 सीटें मिलने का अनुमान है।
पहला चरण: 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर 2025 को होगी। इसके तहत 121 सीटों पर मतदान होना है। वहीं, दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। प्रचार का शोर थम चुका है और अब जनता फैसला सुनाने को तैयार है।
Bihar Poll of Polls 2025: IANS–Matters सर्वे: NDA को स्पष्ट बहुमत

IANS-Matterize Opinion Poll के अनुसार बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।
NDA: 153–164 सीटें
महागठबंधन: 76–87 सीटें
अन्य: 5–7 सीटें
दलवार संभावित सीटें इस प्रकार हैं:
BJP: 83–87
JDU: 61–65
HAM: 4–5
LJP (रामविलास): 4–5
राष्ट्रीय लोक मोर्चा: 1–2
महागठबंधन में:
RJD: 62–66
Congress: 7–9
CPM (ML): 6–8
CPI: 0–1
CPM (मार्क्सवादी): 0–1
VIP: 1–2
अन्य दलों में:
AIMIM: 1–2
जनसुराज (Prashant Kishor): 1–3 सीटें
Pollstrat Opinion Poll: NDA को बढ़त
Bihar Poll of Polls 2025: Pollstrat सर्वे में भी NDA को बहुमत के करीब दिखाया गया है।

NDA: 133–143 सीटें
महागठबंधन: 93–102 सीटें
अन्य: 3–5 सीटें
दलवार संभावनाएं:
BJP: 70–72
JDU: 53–56
LJP (रामविलास): 10–12
HAM: 0–2
RJD: 69–72
Congress: 10–13
VIP: 1–2
जनसुराज: 1–3
Chanakya Strategies सर्वे: NDA को 130+ सीटें

Chanakya Strategies Survey के मुताबिक भी बिहार में NDA को स्पष्ट बढ़त मिलती नजर आ रही है।
NDA: 130 से अधिक सीटें
महागठबंधन: 110 से कम सीटें
अन्य: 5–9 सीटें
Bihar Poll of Polls 2025: का औसत अनुमान
| गठबंधन/दल | अनुमानित सीटें |
|---|---|
| NDA (BJP+JDU+LJP+HAM) | 143 सीटें |
| महागठबंधन (RJD+Congress+Left) | 95 सीटें |
| अन्य (AIMIM, जनसुराज आदि) | 5 सीटें |
Bihar Poll of Polls 2025: सभी प्रमुख Opinion Polls के मुताबिक बिहार की सत्ता फिर से एनडीए के हाथों में जाती दिख रही है।
अगर ये अनुमान नतीजों में बदलते हैं, तो नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।