Bangladesh Election 2026 Opinion Poll : बांग्लादेश चुनाव 2026- BNP या जमात-ए-इस्लामी? ओपिनियन पोल्स ने पूरी दुनिया को चौंकाया

Bangladesh Election 2026 Opinion Poll : बांग्लादेश चुनाव 2026 से पहले ओपिनियन पोल्स ने बढ़ाया सस्पेंस। BNP और जमात-ए-इस्लामी के बीच कड़ा मुकाबला, जानिए किसकी बन सकती है सरकार।

Bangladesh Election 2026 Opinion Poll : बांग्लादेश में आम चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। चुनाव प्रचार के थमते ही ओपिनियन पोल्स ने राजनीतिक माहौल को और भी रोमांचक बना दिया है। 12 फरवरी 2026 को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले सामने आए अलग-अलग सर्वे नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि मुकाबला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच बेहद कड़ा होने वाला है। चुनाव आयोग के नियमों के तहत मंगलवार (10 फरवरी 2026) की सुबह से प्रचार अभियान पर रोक लग गई। इसके बाद सभी दल अब अंतिम फैसले के लिए मतदाताओं की ओर देख रहे हैं।

Bangladesh Election 2026 Opinion Poll : 22 जनवरी से चला था जोरदार चुनाव प्रचार

चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद 22 जनवरी से बांग्लादेश में चुनावी प्रचार शुरू हुआ था। इस दौरान रैलियों, जनसभाओं और डोर-टू-डोर कैंपेन के जरिए पार्टियों ने जनता को साधने की पूरी कोशिश की। आखिरी दिनों में रोजगार, महंगाई, संविधान सुधार और राजनीतिक स्थिरता जैसे मुद्दे सबसे ज्यादा हावी रहे।

Bangladesh Election 2026 Opinion Poll : ओपिनियन पोल्स में अलग-अलग तस्वीर

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दो दिनों में प्रकाशित तीन बड़े ओपिनियन पोल्स ने चुनावी रुझानों को लेकर अलग-अलग अनुमान पेश किए हैं।

EASD सर्वे: BNP को स्पष्ट बढ़त

ढाका स्थित Eminence Associates for Social Development (EASD) के सर्वे में दावा किया गया है कि PSU (Primary Sampling Unit) मेथड के जरिए देश के सभी 300 निर्वाचन क्षेत्रों में 41,500 लोगों से बातचीत की गई।

Bangladesh Election 2026 Opinion Poll : BNP नेतृत्व वाला गठबंधन: लगभग 208 सीटें

जमात-ए-इस्लामी नेतृत्व वाला गठबंधन: करीब 46 सीटें

EASD के CEO शमीम हैदर तालुकदार के मुताबिक, यह सर्वे मतदाताओं के मौजूदा मूड को दर्शाता है।

IILD सर्वे: कांटे की टक्कर

International Institute of Law and Diplomacy (IILD) के सर्वे ने मुकाबले को बेहद करीबी बताया है।

जमात गठबंधन: 105 सीटें

BNP गठबंधन: 101 सीटें

इस सर्वे के अनुसार, त्रिशंकु संसद की स्थिति भी बन सकती है।

NRC सर्वे: BNP की भारी जीत का दावा

ढाका यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों के मंच Nationalist Research Cell (NRC) के सर्वे ने सबसे चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए।

BNP को 77% पॉपुलर वोट

220 संसदीय सीटें

इस सर्वे के मुताबिक, BNP एकतरफा बढ़त के साथ सरकार बना सकती है।

Bangladesh Election 2026 Opinion Poll : मोहम्मद यूनुस की जनता से खास अपील

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने जनता से 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव के साथ-साथ जनमत संग्रह में भी हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने लोगों से “हां” में वोट देकर 84-सूत्रीय सुधार पैकेज का समर्थन करने को कहा। यूनुस प्रशासन पिछले कई हफ्तों से संवैधानिक और प्रशासनिक सुधारों को लेकर व्यापक अभियान चला रहा है। उनका कहना है कि ये सुधार बांग्लादेश को राजनीतिक स्थिरता और सुशासन की ओर ले जाएंगे।

Bangladesh Election 2026 Opinion Poll : किसकी बनेगी सरकार?

ओपिनियन पोल्स के अलग-अलग नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि बांग्लादेश चुनाव 2026 का परिणाम आखिरी पल तक सस्पेंस से भरा रहेगा। अब सबकी नजरें 12 फरवरी पर टिकी हैं, जब जनता तय करेगी कि सत्ता की चाबी BNP के हाथ में जाएगी या जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *