Bangkok to Varanasi drug smuggling : बैंकॉक से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों के बैग से 25 किलो गांजा बरामद, 3 गिरफ्तार

Bangkok to Varanasi drug smuggling : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आई फ्लाइट के तीन यात्रियों के बैग से 25 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। कस्टम विभाग ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Bangkok to Varanasi drug smuggling : वाराणसी, उत्तर प्रदेश के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। बैंकॉक से आई फ्लाइट के तीन यात्रियों के बैग से करीब 25 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। इस मामले में कस्टम अधिकारियों ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Bangkok to Varanasi drug smuggling : बैंकॉक से आई फ्लाइट में मिला गांजा

जानकारी के अनुसार Air India Express की फ्लाइट IX-216 रविवार देर रात बैंकॉक से वाराणसी पहुंची थी। विमान के उतरने के बाद कस्टम विभाग की टीम ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की नियमित जांच शुरू की। जांच के दौरान अधिकारियों को तीन यात्रियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। कस्टम टीम ने जब उनके बैग की स्कैनिंग और तलाशी ली तो बैग के अंदर पारदर्शी पैकेटों में सील किए गए 12 पैकेट मिले, जिनमें गांजा भरा हुआ था।

Bangkok to Varanasi drug smuggling : 25 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

कस्टम अधिकारियों के अनुसार इन पैकेटों में कुल 25 किलो 200 ग्राम गांजा पाया गया। बरामदगी के बाद तीनों यात्रियों को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। प्राथमिक जांच में पता चला कि तस्करी के इस गांजे को विशेष तरीके से पैक किया गया था ताकि स्कैनिंग के दौरान आसानी से पकड़ा न जा सके। हालांकि कस्टम अधिकारियों की सतर्कता से यह मामला उजागर हो गया।

Bangkok to Varanasi drug smuggling : गुजरात के रहने वाले हैं आरोपी

कस्टम विभाग ने जिन तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान इस प्रकार हुई है:
हिमराज रामसिंग सुंदर – निवासी जुनागढ़, गुजरात
राज कांतिलाल चौहान – निवासी केशोद, जुनागढ़, गुजरात
हीनाबेन भारदा – निवासी वडोदरा, गुजरात
तीनों आरोपी बैंकॉक से वाराणसी आए थे और उनके बैग में यह प्रतिबंधित सामान छिपाकर लाया जा रहा था।

Bangkok to Varanasi drug smuggling : अलग किस्म का गांजा होने की आशंका

कस्टम अधिकारियों के मुताबिक बरामद किया गया गांजा विशेष किस्म का बताया जा रहा है। यह आमतौर पर पानी वाले या दलदली क्षेत्रों में उगाया जाता है और इसकी तस्करी बड़े महानगरों में की जाती है। संभावना जताई जा रही है कि इस गांजे को भारत के किसी बड़े शहर में सप्लाई किया जाना था। इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन लोग हैं, इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है।

Bangkok to Varanasi drug smuggling : एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

कस्टम विभाग ने तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे इस ड्रग तस्करी नेटवर्क से कब से जुड़े हुए हैं और उनके अन्य साथी कौन हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *