Ballia Wedding Murder : सहतवार में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बरात में आए युवक की पीट-पीटकर हत्या

Ballia Wedding Murder : बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान बरात में आए युवक मोहन राजभर की अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानिए पूरी घटना, पुलिस जांच और परिवार की स्थिति।

Ballia Wedding Murder : बलिया। उत्तर प्रदेश के Ballia जिले के सहतवार थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वार्ड संख्या 14 स्थित राजभर बस्ती में आई एक बरात के दौरान अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बराती मोहन राजभर (22) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, वहीं पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Ballia Wedding Murder : जयमाल के बाद हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर निवासी सुरेश राजभर की बेटी की शादी मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर से आई बरात से हो रही थी। जयमाल का कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो चुका था और सभी बराती भोजन के बाद अपने-अपने ठहरने के स्थान की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान मोहन राजभर अपने साथी विजय राजभर के साथ खाना खाकर जनवासे की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बिना किसी बातचीत के मोहन पर हमला कर दिया।

Ballia Wedding Murder : अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

हमले में मोहन गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे विजय राजभर को भी मामूली चोटें आईं। अन्य बरातियों ने तत्काल घायल मोहन को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। टना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Ballia Wedding Murder : परिवार में मचा कोहराम

मृतक मोहन राजभर दो भाइयों में बड़ा था और अविवाहित था। उसकी एक बहन भी है। वह गुजरात के राजकोट में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और 18 फरवरी को ही शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Ballia Wedding Murder : हमले की वजह अब तक साफ नहीं

घटना के प्रत्यक्षदर्शी विजय राजभर ने बताया कि बदमाशों ने मोहन को क्यों पीटा, इसकी कोई जानकारी नहीं है। हमला अचानक और बिना किसी पूर्व विवाद के हुआ। सहतवार थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Ballia Wedding Murder : क्षेत्र में बढ़ी दहशत

शादी जैसे खुशहाल माहौल में हुई इस वारदात ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि शादी समारोह में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *