Azam Khan BSP : आजम खान ने बसपा में जाने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी

Azam Khan BSP : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश की सियासत के बड़े चेहरे आजम खान (Azam Khan) ने आखिरकार बसपा (BSP) में शामिल होने या कांग्रेस से हाथ मिलाने की अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है। सीतापुर जेल से 23 महीने बाद रिहा होने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसी बातें कर रहे हैं, उन्हीं से पूछना चाहिए।

जब उनसे सीधे सवाल किया गया कि क्या वे बसपा (Bahujan Samaj Party) में शामिल होंगे, तो आजम खान ने मुस्कुराते हुए कहा – “जो अटकलें लगा रहे हैं उनसे पूछिए, मुझसे क्यों पूछ रहे हैं?” इस बयान से साफ है कि उन्होंने किसी भी तरह की राजनीतिक अटकलों पर सीधे तौर पर हामी या इंकार नहीं किया।

अखिलेश यादव के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

आजम खान से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के उस बयान को लेकर भी सवाल किया गया जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपी में सपा की सरकार बनने पर आजम खान के खिलाफ दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे। इस पर आजम खान ने कुछ कहने के बजाय हाथ हिलाकर प्रतिक्रिया दी।

उनके इस इशारे से ऐसा लगा कि जैसे उन्हें इस बारे में कुछ जानकारी नहीं है या वह इस पर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं करना चाहते।

अखिलेश यादव ने क्या कहा था

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को आजम खान की रिहाई पर खुशी जताते हुए कहा था:

“जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने और भाजपा नेताओं के मुकदमे वापस लिए हैं, उसी तरह सपा सरकार बनने पर आजम खान साहब पर लगे सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे।”

23 महीने बाद जेल से बाहर आए आजम खान

आजम खान को करीब 23 महीने बाद 23 सितंबर 2025 को सीतापुर जेल से रिहाई मिली। दोपहर लगभग 12:30 बजे वह जेल से बाहर आए। इस दौरान उनके साथ बेटे अदीब आजम और अब्दुल्ला आजम मौजूद रहे। जेल से निकलने के बाद वे सीधा रामपुर के लिए रवाना हुए।

आजम खान के इस बयान के बाद यूपी की राजनीति में हलचल मच गई है। हालांकि उन्होंने बसपा में शामिल होने की अटकलों पर सीधे जवाब नहीं दिया, लेकिन उनका यह संकेत साफ करता है कि फिलहाल वे किसी भी गठबंधन या दल-बदल पर खुलकर कुछ कहने के मूड में नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *