Ayushman Bharat Scheme in Varanasi : आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु के निर्देश पर वाराणसी के हिंदू सेवा सदन चिकित्सालय में जल्द शुरू होगी आयुष्मान भारत योजना, जिससे जरूरतमंद मरीजों को आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क इलाज मिलेगा।
Ayushman Bharat Scheme in Varanasi : काशी के हृदय स्थल बांसफाटक में स्थित प्रसिद्ध समाजसेवी चिकित्सालय हिंदू सेवा सदन में शीघ्र ही आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा सुविधा शुरू होने जा रही है। यह महत्वपूर्ण निर्णय आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु के निर्देश पर लिया गया है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। हिंदू सेवा सदन चिकित्सालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयुष मंत्री से भेंट कर अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का आग्रह किया था। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यहां बड़ी संख्या में जरूरतमंद मरीज इलाज के लिए आते हैं, जिन्हें आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मुफ्त उपचार की सुविधा मिलना अत्यंत आवश्यक है।
Ayushman Bharat Scheme in Varanasi : मरीज हित को प्राथमिकता, तत्काल कार्यवाही के निर्देश
मरीजों के हित को सर्वोपरि मानते हुए आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने जानकारी दी कि मंत्री स्वयं हिंदू सेवा सदन से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं और उन्होंने व्यक्तिगत पहल करते हुए अस्पताल को आयुष्मान योजना से जोड़ने की प्रक्रिया को गति दी है। उन्होंने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूर्ण होते ही बहुत जल्द हिंदू सेवा सदन चिकित्सालय में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
Ayushman Bharat Scheme in Varanasi : काशी की विरासत और सेवा का केंद्र है हिंदू सेवा सदन

आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि काशी के हृदय स्थल पर स्थित हिंदू सेवा सदन एक अत्यंत प्राचीन और प्रतिष्ठित चिकित्सालय है, जो आज भी समाजसेवियों द्वारा संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा केंद्र न केवल काशी की विरासत हैं, बल्कि मानव सेवा की प्रेरणादायी मिसाल भी हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि ऐसे संस्थानों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर और अधिक सशक्त बनाया जाए।
Ayushman Bharat Scheme in Varanasi : आवागमन समस्या को लेकर पुलिस कमिश्नर से वार्ता
प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल तक पहुंचने में मरीजों को हो रही आवागमन की समस्याओं से भी मंत्री को अवगत कराया। इस पर आयुष मंत्री ने पुलिस कमिश्नर से वार्ता कर चिकित्सक स्टाफ, मरीजों और अस्पताल से जुड़े ई-रिक्शा सहित आवश्यक वाहनों के सुचारु आवागमन की अनुमति देने का अनुरोध किया। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Ayushman Bharat Scheme in Varanasi : पुस्तिका भेंट, प्रतिनिधिमंडल रहा उपस्थित
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल की ओर से आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु को हिंदू सेवा सदन चिकित्सालय की पुस्तिका भी भेंट की गई। भेंट के दौरान प्रधानमंत्री राजेंद्र मोहन शाह, विनोद खटोड, नरेंद्र भूराडिया, गौरव राठी, सतीश सेठ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।