Ayatollah Khamenei Death : अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर से मिडिल ईस्ट में हड़कंप मच गया है। तेहरान स्थित उनके आवास पर मिसाइल हमले के बाद क्षेत्रीय तनाव चरम पर है।
Ayatollah Khamenei Death : मिसाइल हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर, ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक
मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष के बीच ईरान से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। हालांकि, इस खबर की अभी तक किसी स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय एजेंसी द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद और पोती की भी मौत हुई है।

Ayatollah Khamenei Death : घर में बने ऑफिस को बनाया गया निशाना
ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, शनिवार सुबह हुए संयुक्त हमले में तेहरान स्थित खामेनेई के आवासीय परिसर और उनके घर में बने निजी कार्यालय को मिसाइल से निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि हमले के वक्त वह अपने घर के ऑफिस में मौजूद थे। मिसाइल हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पूरा परिसर ध्वस्त हो गया। सूत्रों के मुताबिक, यह हमला बेहद सटीक इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर किया गया, जिसमें “सीक्रेट लोकेशन” की जानकारी पहले से जुटाई गई थी।
Ayatollah Khamenei Death : नेतन्याहू और ट्रंप का दावा
हमले से कुछ घंटे पहले ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देर रात बयान जारी कर दावा किया था कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व को “खत्म” कर दिया गया है। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर खामेनेई का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान के बाद यह घटनाक्रम सामने आया।
Ayatollah Khamenei Death : IRGC का बयान: ‘हमने एक महान नेता खो दिया’
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि “हमने एक महान नेता खो दिया है। उनकी शहादत हमें और मजबूत बनाएगी। हम उनके खून का बदला लेंगे।” बयान में यह भी कहा गया कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं और बसीज बल देश के खिलाफ किसी भी आंतरिक या बाहरी साजिश का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
Ayatollah Khamenei Death : ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक
ईरान की कैबिनेट ने खामेनेई के निधन पर 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। सरकारी इमारतों पर झंडे झुका दिए गए हैं और पूरे देश में उच्च स्तरीय सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। तेहरान सहित कई शहरों में लोगों की भीड़ सड़कों पर उतर आई है। समर्थकों ने इसे “शहादत” करार दिया है।

Ayatollah Khamenei Death : मिडिल ईस्ट में बढ़ सकता है तनाव
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह खबर आधिकारिक रूप से वैश्विक स्तर पर पुष्टि होती है, तो इसका व्यापक भू-राजनीतिक असर पड़ सकता है। ईरान और इजरायल के बीच सीधा युद्ध छिड़ने की आशंका, अमेरिका के खिलाफ क्षेत्रीय गुटों की प्रतिक्रिया, तेल बाजार में भारी उतार-चढ़ाव और खाड़ी देशों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, मिडिल ईस्ट पहले से ही अस्थिर हालात से गुजर रहा है। ऐसे में ईरान के सबसे ताकतवर चेहरे का अचानक जाना पूरे क्षेत्र के शक्ति संतुलन को बदल सकता है।
Ayatollah Khamenei Death : कौन थे अयातुल्ला अली खामेनेई?
अयातुल्ला अली खामेनेई 1989 से ईरान के सुप्रीम लीडर थे और देश की राजनीतिक, धार्मिक और सैन्य नीतियों पर उनका अंतिम नियंत्रण था। वह ईरान की विदेश नीति, परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय रणनीति के प्रमुख निर्णायक माने जाते थे। उनकी मृत्यु की खबर ने वैश्विक कूटनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।
Ayatollah Khamenei Death : क्या आगे बढ़ेगा संघर्ष?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ईरान इस हमले का सीधा सैन्य जवाब देगा? अगर ऐसा होता है, तो मिडिल ईस्ट में संघर्ष एक बड़े युद्ध का रूप ले सकता है, जिसमें कई वैश्विक शक्तियां भी शामिल हो सकती हैं। फिलहाल पूरी दुनिया की नजर तेहरान पर टिकी है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।