AI in Media : मीडिया क्षेत्र में एआई का बढ़ता प्रभाव: काशी विद्यापीठ में संगोष्ठी, छात्रों को नई तकनीक अपनाने की सलाह

AI in Media : काशी विद्यापीठ में आयोजित संगोष्ठी में मीडिया क्षेत्र में एआई की भूमिका पर चर्चा, विशेषज्ञों ने छात्रों को आधुनिक तकनीक और एआई टूल्स अपनाने की दी सलाह।

AI in Media : वाराणसी। मीडिया और तकनीक के बदलते दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका लगातार बढ़ती जा रही है। इसी विषय को केंद्र में रखते हुए महामना मदन मोहन मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं डिजिटल क्रैव के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ‘मीडिया क्षेत्र में एआई की भूमिका’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

AI in Media : संस्थान के सेमिनार कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में एआई हर क्षेत्र में अपनी उपयोगिता साबित कर रहा है और मीडिया भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के छात्रों के लिए यह आवश्यक हो गया है कि वे एआई टूल्स की समझ विकसित करें और उनका सकारात्मक उपयोग सीखें। डॉ. सिंह ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि सीखने की जिज्ञासा बनी रहे, तो कोई भी कार्यक्रम सार्थक और सफल हो सकता है। उन्होंने युवाओं से नई तकनीकों को अपनाने और लगातार अपडेट रहने का आह्वान किया।

AI in Media : संगोष्ठी के मुख्य वक्ता एवं डिजिटल क्रैव, वाराणसी के फाउंडर राज किशोर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एआई के माध्यम से कंटेंट को अधिक प्रभावी, आकर्षक और उपयोगी बनाया जा सकता है। उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग के संदर्भ में ‘Creation, Communication और Delivery’ को मूल सिद्धांत बताते हुए कहा कि इन तीनों पहलुओं में एआई का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि इमेज, वीडियो, ऑडियो और टेक्स्ट के जरिए उच्च गुणवत्ता वाला कंटेंट तैयार किया जा सकता है, लेकिन उसमें वैल्यू होना बेहद जरूरी है।

AI in Media : कार्यक्रम के दौरान एआई आधारित कंटेंट क्रिएशन से जुड़े विभिन्न सॉफ्टवेयर और टूल्स की भी जानकारी दी गई, जिससे छात्र अपने कार्य को अधिक प्रभावशाली और आधुनिक बना सकें।

AI in Media : इस अवसर पर डॉ. जय प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. श्रीराम त्रिपाठी, डॉ. हरिकेश बहादुर सिंह, डॉ. वैष्णवी शुक्ला, अरविंद कुमार मिश्र, गुरु प्रकाश सिंह, गणेश राय सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

AI in Media : संगोष्ठी का उद्देश्य छात्रों को मीडिया के बदलते स्वरूप और उसमें एआई की बढ़ती भूमिका से अवगत कराना रहा, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *