Rashifal 26 December 2025: शुक्रवार का राशिफल जानें। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन का विस्तृत भविष्यफल पढ़ें। वाराणसी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य त्रिकालदर्शी डॉ एसबी पाठक के अनुसार 26 दिसम्बर 2025 शुक्रवार को सभी राशियों का राशिफल इस प्रकार है-
Rashifal 26 December 2025: 26 दिसंबर 2025, शुक्रवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को धन, स्वास्थ्य और करियर से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल—
♈ मेष राशि (Aries)
आज का दिन मानसिक उलझनों से भरा रह सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के बावजूद किसी सदस्य की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़ी छोटी यात्रा संभव है। विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। धन उधार देने से बचें और कानूनी मामलों में सतर्क रहें।
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
♉ वृष राशि (Taurus)
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। करियर में नई नौकरी के योग बन रहे हैं। निवेश से पहले नियमों को अच्छी तरह समझें। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और मित्रों संग आनंददायक समय बीतेगा।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
♊ मिथुन राशि (Gemini)
दिन चुनौतियों भरा रहेगा। मानसिक बेचैनी और कार्यों में मन न लगने की स्थिति बन सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। पिता की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। पुराने निवेश से नुकसान संभव है।
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें।
♋ कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर योजनाएं बनेंगी। आर्थिक मामलों में स्पष्टता जरूरी है। यात्रा के योग हैं और घर के नवीनीकरण की शुरुआत कर सकते हैं।
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
♌ सिंह राशि (Leo)

मिश्रित परिणाम देने वाला दिन रहेगा। व्यापार में भावनाओं से निर्णय न लें। पारिवारिक विवाद में वरिष्ठों की सलाह लाभदायक होगी। साझेदारी का काम अच्छा चलेगा, लेकिन पुरानी गलती का पछतावा हो सकता है।
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
♍ कन्या राशि (Virgo)
सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी नीयत को लोग गलत समझ सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आर्थिक कमी को पूरा करने के लिए ऋण ले सकते हैं।
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
♎ तुला राशि (Libra)
खुशियों से भरा दिन रहेगा। कार्यस्थल पर लापरवाही से बचें। विरोधी बाधा डाल सकते हैं। परिवार संग मनोरंजन होगा और जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाएं बनेंगी।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
उपाय: माता लक्ष्मी की आराधना करें।
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारिक डील फाइनल हो सकती है। आंखों से जुड़ी समस्या में डॉक्टर से सलाह लें। संपत्ति के सौदे में सतर्क रहें।
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
♐ धनु राशि (Sagittarius)
सहयोग की भावना बनी रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकता है। नौकरी में मनचाहा काम मिलेगा। निवेश से लाभ होगा। संतान से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है।
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

♑ मकर राशि (Capricorn)
मिश्रित फलदायक दिन रहेगा। परिवार में तनाव के साथ शुभ समाचार भी मिलेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: नीला
उपाय: शनि मंत्र का जाप करें।
♒ कुंभ राशि (Aquarius)
निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। प्रेम जीवन में तनाव दूर होगा। व्यवसाय में अजनबियों से दूरी रखें।
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: नीला
उपाय: शनिदेव को तेल अर्पित करें।
♓ मीन राशि (Pisces)
नौकरी में परेशानी आ सकती है। बदलाव की योजना बनेगी। जीवनसाथी से जुड़ी शुभ खबर मिलेगी। परिवार में संवाद जरूरी है। व्यापार में बड़ा निर्णय टालें।
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।