Atal Bihari Vajpayee Jayanti : भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने अर्पित की दीपांजलि

Atal Bihari Vajpayee Jayanti : भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने दीपांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को राजनीति का अजातशत्रु बताते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा है।

Atal Bihari Vajpayee Jayanti : आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने कहा कि अटल जी न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि वे विचार, व्यवहार और संवेदना के स्तर पर भी एक महान राष्ट्रनायक थे। उनकी राजनीति में वैचारिक दृढ़ता के साथ मानवीय करुणा का दुर्लभ समन्वय दिखाई देता था। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व आज भी भारतीय राजनीति के लिए आदर्श और प्रेरणास्रोत है।

डॉ. मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अटल जी ने देश को सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक मजबूती की स्पष्ट दिशा दी। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। अटल जी के कार्यकाल में लिए गए निर्णयों ने भारत की विदेश नीति, रक्षा नीति और विकास की सोच को नई ऊंचाई दी।

Atal Bihari Vajpayee Jayanti : उन्होंने कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शिता, साहस और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह ऐतिहासिक निर्णय भारत को सामरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ विश्व पटल पर एक सक्षम राष्ट्र के रूप में स्थापित करने वाला सिद्ध हुआ।

इसके साथ ही आयुष मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस जनकल्याणकारी योजना ने ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल दी। गांवों को सड़क संपर्क से जोड़कर विकास की मुख्यधारा में लाने का कार्य अटल जी की ग्रामीण सशक्तिकरण की सोच को दर्शाता है। यह योजना आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव साबित हुई।

डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की वाणी में कविता और उनके कर्म में राष्ट्र बसता था। उन्होंने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाकर देश को समर्पण, संवेदना और सुशासन का मार्ग दिखाया। अटल जी का जीवन आज भी जनप्रतिनिधियों, युवाओं और समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणा है।

Atal Bihari Vajpayee Jayanti : आयुष मंत्री ने कहा कि देश सदैव अटल बिहारी वाजपेयी के अमूल्य योगदानों का ऋणी रहेगा और उनकी स्मृतियां आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *