PM Modi Ethiopia Parliament Speech : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 दिसंबर 2025 को इथियोपिया की संसद में ऐतिहासिक संबोधन दिया। भारत-इथियोपिया की दोस्ती, साझा सांस्कृतिक विरासत और सर्वोच्च सम्मान ‘निशान ऑफ इथियोपिया’ पर उन्होंने क्या कहा, पढ़ें पूरी खबर।
PM Modi Ethiopia Parliament Speech : इथियोपिया की संसद में PM मोदी का संबोधन, भारत-इथियोपिया रिश्तों को मिली नई मजबूती
PM Modi Ethiopia Parliament Speech : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 दिसंबर 2025 को इथियोपिया की संसद को संबोधित कर इतिहास रच दिया। वे दुनिया की 18वीं संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। अपने भावपूर्ण भाषण में PM मोदी ने भारत और इथियोपिया की प्राचीन मित्रता, साझा सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों को रेखांकित किया। PM मोदी ने कहा कि मैं भारत के 140 करोड़ लोगों की ओर से दोस्ती, सद्भावना और भाईचारे का संदेश लेकर आया हूं। यह सम्मान मेरा नहीं, पूरे भारत का है।

PM Modi Ethiopia Parliament Speech : भारत और इथियोपिया की साझा सांस्कृतिक विरासत
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि भारत और इथियोपिया की सभ्यताएं राजनीति और सीमाओं से परे एक-दूसरे से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की जड़ें गहरी हैं और यही उन्हें भविष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ने की शक्ति देती हैं। PM मोदी ने कहा कि लोकतंत्र के इस मंदिर में आना मेरे लिए गर्व की बात है। यहां जनता की इच्छा ही राज्य की नीति बनती है।
PM Modi Ethiopia Parliament Speech : ‘लैंड ऑफ लायंस’ और गुजरात से जुड़ा भावनात्मक रिश्ता
इथियोपिया को “लैंड ऑफ लायंस” बताते हुए PM मोदी ने कहा कि उनकी गृह-राज्य गुजरात भी शेरों की भूमि है, इसलिए उन्हें यहां घर जैसा अनुभव हो रहा है। इस भावनात्मक जुड़ाव ने सदन में मौजूद सांसदों और नेताओं का दिल जीत लिया।

PM Modi Ethiopia Parliament Speech : वंदे मातरम और इथियोपिया के राष्ट्रगान में समान भाव
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के राष्ट्रगीत वंदे मातरम और इथियोपिया के राष्ट्रगान की तुलना करते हुए कहा कि दोनों ही “मां” की भावना को व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे अदीस अबाबा हो या अयोध्या, दोनों सभ्यताओं के बीच एक साझा आत्मा है, जो दोनों देशों के रिश्तों को नए युग में ले जा रही है।
PM Modi Ethiopia Parliament Speech : पहलगाम हमले की निंदा
अपने भाषण के दौरान PM मोदी ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत रुख को दोहराया। उन्होंने कहा कि शांति और मानवता के खिलाफ किसी भी हिंसक कृत्य को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
PM Modi Ethiopia Parliament Speech : इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान के लिए आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया। वे यह सम्मान पाने वाले पहले वैश्विक नेता बन गए हैं। इस पर PM मोदी ने कहा कि “मैं यह सम्मान भारत के लोगों की ओर से विनम्रता से स्वीकार करता हूं।” उन्होंने कहा कि इथियोपिया आज इसलिए ऊंचाइयों पर है क्योंकि उसकी जड़ें गहरी हैं और वह भविष्य को खुले दिल से स्वीकार करता है। भारत भी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है।
PM Modi Ethiopia Parliament Speech : नेशनल पैलेस में हुआ औपचारिक स्वागत
इससे पहले इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने अदीस अबाबा स्थित नेशनल पैलेस में PM मोदी का औपचारिक स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई, जिसमें भारत-इथियोपिया सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की गई।