BJP National Working President Nitin Nabin : भाजपा ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जानिए उनका राजनीतिक सफर।
BJP National Working President Nitin Nabin : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन सिन्हा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी के संगठनात्मक कार्यों की अहम जिम्मेदारी नितिन नबीन संभालेंगे। भाजपा संसदीय बोर्ड द्वारा की गई यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यह फैसला न केवल संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, बल्कि बिहार के लिए भी इसे ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

BJP National Working President Nitin Nabin : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “नितिन नवीन जी ने खुद को भाजपा के एक मेहनती कार्यकर्ता के रूप में स्थापित किया है। वह युवा, कर्मठ और संगठनात्मक अनुभव से समृद्ध नेता हैं। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है।” प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि नितिन नबीन अपने **विनम्र स्वभाव और जमीन से जुड़ी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं और उनकी ऊर्जा पार्टी को आने वाले समय में और मजबूत करेगी।
BJP National Working President Nitin Nabin : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया ऊर्जावान नेता
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नितिन नबीन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की धरती से आने वाले युवा और ऊर्जावान नेता श्री नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई। वे एक कर्मठ कार्यकर्ता और दूरदृष्टि रखने वाले नेता हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नितिन नबीन पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

BJP National Working President Nitin Nabin : ‘भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन’ – दिलीप जायसवाल
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस नियुक्ति को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है कि बिहार की धरती से कोई राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना है। यह पूरे बिहार और बिहार भाजपा के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि बिहार को पार्टी में इतना बड़ा प्रतिनिधित्व मिला है।
BJP National Working President Nitin Nabin : कौन हैं नितिन नबीन

नितिन नबीन बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री (PWD Minister) हैं। वे कायस्थ समाज से आते हैं। पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से पांचवीं बार विधायक बने हैं। 2006 में उपचुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा। 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार जीत दर्ज की। 9 फरवरी 2021 को पहली बार नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्री बने पिता के निधन के बाद उन्होंने राजनीतिक विरासत संभाली और संगठन तथा सरकार दोनों स्तरों पर खुद को एक मजबूत नेता के रूप में स्थापित किया।
BJP National Working President Nitin Nabin : राजनीतिक महत्व
नितिन नबीन की नियुक्ति से भाजपा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि पार्टी युवा नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और बिहार की राजनीतिक भूमिक को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करना चाहती है। आने वाले चुनावी दौर में यह फैसला भाजपा के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।