Morning Sugar: सुबह-सुबह क्यों बढ़ जाता है ब्लड शुगर और कैसे करें कंट्रोल

Morning Sugar: सुबह-सुबह ब्लड शुगर बढ़ने के पीछे डॉन फिनॉमेनन, सोमोजी इफेक्ट और लाइफस्टाइल कारण जिम्मेदार होते हैं। जानिए इससे जुड़े खतरे और आसान मैनेजमेंट टिप्स।

Morning Sugar : सुबह-सुबह क्यों हाई हो जाता है ब्लड शुगर? जानें पूरी सच्चाई

Morning Sugar : आजकल ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या तेजी से आम होती जा रही है। खासकर सुबह उठते ही फास्टिंग शुगर हाई मिलना डायबिटिक और प्रीडायबिटिक मरीजों के लिए चिंता का विषय बन जाता है। कई बार लोग रातभर कुछ नहीं खाते, फिर भी सुबह शुगर हाई क्यों मिलता है? इसके पीछे शरीर की प्राकृतिक प्रक्रियाएं, हार्मोनल बदलाव और कुछ लाइफस्टाइल फैक्टर जिम्मेदार होते हैं।

Morning Sugar : डॉन फिनॉमेनन: सुबह का सबसे बड़ा कारण

एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह ब्लड शुगर बढ़ने की सबसे आम वजह है Dawn Phenomenon।
यह प्रक्रिया सुबह 2 बजे से 8 बजे के बीच होती है, जब शरीर दिन की गतिविधियों के लिए खुद को तैयार करता है।

Morning Sugar : इस दौरान कुछ खास हार्मोन रिलीज होते हैं:

कॉर्टिसोल
ग्रोथ हार्मोन
एड्रेनालिन
ग्लूकागॉन

ये हार्मोन लीवर को संकेत देते हैं कि वह ऊर्जा के लिए ग्लूकोज़ रिलीज करे, ताकि सुबह शरीर एक्टिव रह सके।

जिन लोगों में इंसुलिन ठीक से काम करता है, उनका शरीर इस अतिरिक्त ग्लूकोज़ को मैनेज कर लेता है।
लेकिन टाइप-2 डायबिटीज या इंसुलिन रेसिस्टेंस वाले लोगों में यह ग्लूकोज संतुलित नहीं हो पाता और शुगर हाई दिखाई देता है।

गुरुग्राम के फिजियोलॉजिस्ट डॉ. नलिन विकास बताते हैं कि यह प्रक्रिया सामान्य है, लेकिन इंसुलिन रेसिस्टेंस वाले लोगों में फास्टिंग शुगर को बढ़ा सकती है।

Morning Sugar : सोमोजी इफेक्ट-रात का छिपा हुआ कारण

सुबह का बढ़ा हुआ शुगर कभी-कभी Somogyi Effect की वजह से भी होता है।
यह तब होता है:

जब रात में शुगर बहुत नीचे चला जाए (हाइपोग्लाइसीमिया)
शरीर बचाव के लिए स्ट्रेस हार्मोन रिलीज करे
ये हार्मोन शुगर को जरूरत से ज्यादा बढ़ा देते हैं

लोग अक्सर इसे डॉन फिनॉमेनन समझ लेते हैं, लेकिन असल में यह रात के लो शुगर का रिबाउंड हाई होता है।

Morning Sugar : सुबह शुगर बढ़ाने वाले लाइफस्टाइल कारण

हार्मोनल बदलावों के अलावा ये रोजमर्रा की आदतें भी फास्टिंग शुगर बढ़ाती हैं:

खराब नींद

नींद खराब होने से कॉर्टिसोल बढ़ता है, जिससे इंसुलिन रेसिस्टेंस और बढ़ जाता है।

नाव

तनाव शरीर को लगातार स्ट्रेस मोड में रखता है, जिससे ग्लूकोज नियंत्रित नहीं हो पाता।

देर रात खाना

खासतौर पर कार्ब्स या मीठा – यह रातभर ग्लूकोज लेवल बढ़ाए रखता है।

कम शारीरिक गतिविधि

लो एक्टिविटी से शरीर ग्लूकोज उपयोग नहीं कर पाता, जिससे सुबह रीडिंग हाई दिखती है।

दवाइयां गलत समय पर लेना

अक्सर दवाइयों का गलत टाइमिंग भी फास्टिंग शुगर बिगाड़ देता है।

Morning Sugar : क्या सुबह का हाई शुगर खतरनाक है

हाँ, लगातार बढ़ा हुआ फास्टिंग शुगर इन समस्याओं का खतरा बढ़ाता है:

आंखों की बीमारियाँ
हृदय रोग
किडनी डैमेज
नसों की खराबी
वजन बढ़ना और फैटी लिवर

इसलिए इसे अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है।

Morning Sugar : कैसे कंट्रोल करें Morning Sugar? (Expert Tips)

डॉ. नलिन विकास के अनुसार, फास्टिंग शुगर कंट्रोल करने के लिए दवाइयों के साथ लाइफस्टाइल बैलेंस बेहद जरूरी है।

  1. रात को हल्का और लो-कार्ब डिनर

यह रातभर ग्लूकोज स्पाइक को रोकता है।

  1. डिनर के बाद 15–20 मिनट की वॉक

यह इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाता है।

  1. नींद की गुणवत्ता सुधारें

7–8 घंटे की नींद हार्मोनल बैलेंस बनाए रखती है।

  1. तनाव कम करें

योग, ध्यान, ब्रीदिंग एक्सरसाइज मददगार हैं।

  1. रात में ब्लड शुगर चेक करें

यह पता चलता है कि समस्या डॉन फिनॉमेनन है या सोमोजी इफेक्ट।

  1. दवाइयों का समय डॉक्टर अनुसार सेट करें

गलत टाइमिंग आपका फास्टिंग शुगर बार-बार बिगाड़ सकती है।

Morning Sugar : सुबह ब्लड शुगर बढ़ना कई बार सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होता है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों में यह बड़ा खतरा पैदा कर सकता है। इसे समझकर सही डाइट, एक्टिविटी, नींद और दवा के संयोजन से आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *