Rashifal 18 November 2025: जानें किस राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली दिन और किसे बरतनी होगी सावधानी

Rashifal 18 November 2025: जानें 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल। किस राशि को मिलेगा सौभाग्य और किसे रहना होगा सतर्क। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़ी पूरी जानकारी।

Rashifal 18 November 2025: 18 नवंबर 2025 का राशिफल- किस राशि का दिन होगा शुभ, किसे बरतनी होगी सावधानी

Rashifal 18 November 2025: 18 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। कहीं करियर में सफलता की चमक होगी तो कहीं स्वास्थ्य और संबंधों में सावधानी की आवश्यकता होगी। वाराणसी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य त्रिकालदर्शी डॉ एसबी पाठक के अनुसार 18 नवम्बर 2025 मंगलवार को सभी राशियों का राशिफल इस प्रकार है. –आइए जानते हैं आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन और कौन सी राशि चमकाएगी अपनी किस्मत.—

♈ मेष राशि (Aries)

आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मानसिक दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन पुराने प्रयासों का फल मिलने से आय में वृद्धि होगी। ऑफिस में बहस से बचें और शांत रहें। लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें।

भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर व चोला चढ़ाएं।

♉ वृषभ राशि (Taurus)

दिन आपके पक्ष में रहेगा। किसी यात्रा या निर्माण कार्य की योजना बन सकती है। मन प्रसन्न रहेगा और वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी। निजी संबंधों में निकटता आएगी।

भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
उपाय: मां लक्ष्मी को खीर व 11 कौड़ियां अर्पित करें।

♊ मिथुन राशि (Gemini)

दिन व्यस्तता और तनाव से भरा रह सकता है। सेहत में हल्की गिरावट संभव है, लेकिन दोपहर बाद राहत मिलेगी। आय अच्छी रहेगी और कामों में तेजी आएगी।

भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: तुलसी को जल दें और ‘ॐ नमः भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें।

♋ कर्क राशि (Cancer)

थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है, लेकिन व्यापारियों के लिए दिन बेहद लाभकारी रहेगा। पार्टनर से विवाद न करें। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। नए अवसर मिलेंगे।

भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: चंद्रमा को दूध अर्पित करें और चावल का दान करें।

♌ सिंह राशि (Leo)

दिन अत्यंत शुभ है। रुके कार्य पूरे होंगे और परिवार में प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।

भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएं और ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जाप करें।

♍ कन्या राशि (Virgo)

दिन सामान्य रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं, जिससे चिंता बढ़ेगी। विवाद से दूरी बनाकर रखें। व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद होगी।

भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला
उपाय: गणेश जी को दूर्वा व मोदक अर्पित करें।

♎ तुला राशि (Libra)

घर-परिवार में प्रेम और सौहार्द का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। बुजुर्गों का स्वास्थ्य ध्यान मांगता है।

भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: नीला
उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं और ‘या देवी सर्वभूतेषु’ मंत्र का जाप करें।

♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)

परिवार में सामंजस्य बनाए रखें। आय सामान्य रहेगी लेकिन खर्च नियंत्रित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। प्रेम जीवन सहयोगी रहेगा। वैवाहिक जीवन में कोई महत्वपूर्ण निर्णय संभव है।

भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: मैरून
उपाय: शिवलिंग पर जल व बेलपत्र अर्पित करें।

♐ धनु राशि (Sagittarius)

आज यात्रा से बचें। सेहत में थोड़ी कमजोरी दिख सकती है। परिवारिक वातावरण शांत रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में तनाव संभव है। धैर्य रखना जरूरी होगा।

भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें और विष्णु भगवान को तुलसी पत्र चढ़ाएं।

♑ मकर राशि (Capricorn)

आत्मनिरीक्षण और आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में नई दिशा मिल सकती है और नौकरी परिवर्तन संभव है। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। परिवार में सुख बढ़ेगा।

भाग्यशाली अंक: 10
भाग्यशाली रंग: ग्रे
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं और काले तिल का दान करें।

♒ कुंभ राशि (Aquarius)

दिन सफलता से भरा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए यह दिन खास रहेगा।

भाग्यशाली अंक: 11
भाग्यशाली रंग: नीला
उपाय: जल में शहद मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

♓ मीन राशि (Pisces)

आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में मतभेद संभव है, पर वैवाहिक संबंधों में सुधार आएगा।

भाग्यशाली अंक: 12
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
उपाय: विष्णु मंदिर में पीले फूल अर्पित करें और ‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र का जाप करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *