Rashifal 16 November 2025: 16 नवंबर 2025, रविवार—इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी ! जानें सभी 12 राशियों का हाल

Rashifal 16 November 2025: रविवार का राशिफल 12 राशियों के लिए खास है। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का आज का भाग्य, धन, करियर और पारिवारिक जीवन का पूरा हाल।

Rashifal 16 November 2025: 16 नवंबर 2025, रविवार का राशिफल

Rashifal 16 November 2025 : 16 नवंबर 2025 का रविवार कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। जहां कुछ राशियों को करियर, धन और व्यापार में बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वाराणसी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य त्रिकालदर्शी डॉ एसबी पाठक के अनुसार 16 नवम्बर 2025 रविवार को सभी राशियों का राशिफल इस प्रकार है. –आइए जानते हैं आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन और कौन सी राशि चमकाएगी अपनी किस्मत. आज सितारे आपके लिए क्या संदेश दे रहे हैं—

मेष राशि (Aries)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। भाग्य साथ देगा लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें। पारिवारिक सुख मिलेगा और घर की साफ-सफाई पर ध्यान देंगे। दोस्तों के साथ घूमने का अवसर मिल सकता है। दोपहर बाद धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें
भाग्यशाली अंक: 9भाग्यशाली रंग: लाल

वृषभ राशि (Taurus)

दिन शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ और मुनाफा मिल सकता है। निवेश के लिए अनुकूल समय है। संतान की धार्मिक रुचि से मन प्रसन्न होगा। आस-पास के विवादों से दूर रहें।
उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: सफेद

मिथुन राशि (Gemini)

आप आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं और उसमें सफलता मिलेगी। दोपहर बाद शुभ समाचार संभव है। व्यापार में कमाई बढ़ेगी। शिक्षा और प्रतिस्पर्धा में लाभ मिलेगा।
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हरा

कर्क राशि (Cancer)

दिन बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सरप्राइज मिलने की संभावना है। व्यापार में जोखिम न लें। परिवार में विवाद समाप्त होंगे। शाम दोस्तों के साथ आनंद में बीतेगी।
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: सफेद

सिंह राशि (Leo)

प्रयास से अधिक लाभ मिलेगा। परिजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: सूर्यदेव को गुड़ मिला जल अर्पित करें
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: सुनहरा

कन्या राशि (Virgo)

आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी समस्या का समाधान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से किया गया प्रयास सफल होगा। जरूरतमंद की मदद करें, लाभ मिलेगा।
उपाय: काली उड़द का दान करें
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: नीला

तुला राशि (Libra)

व्यापार और नौकरी में लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ और शुभ सूचना संभव है।
उपाय: मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: पिंक

वृश्चिक राशि (Scorpio)

दिन अवसरों से भरा होगा। मेहनत का फल मिलेगा। भवन निर्माण और वस्त्र व्यापारियों को खास लाभ। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी। मेहमानों का आगमन संभव।
उपाय: पीपल पर जल चढ़ाएं (स्पर्श न करें)
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: महरून

धनु राशि (Sagittarius)

काम में सफलता और सुकून मिलेगा। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। कुछ अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं।
उपाय: जरूरतमंदों को भोजन कराएं
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: पीला

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन अच्छा है। परिवार के साथ समय बितेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। जीवनसाथी के साथ आउटिंग का मौका मिलेगा। खर्च और आमदनी दोनों संतुलित रहेंगे।
उपाय: शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: काला

कुंभ राशि (Aquarius)

दिन उत्साहपूर्ण रहेगा। मनचाही चीज की प्राप्ति हो सकती है। घर के लिए कुछ खरीदारी करेंगे। कारोबार में लाभ मिलेगा। छात्र गुरुजनों का मार्गदर्शन पाएंगे।
उपाय: शिव मंदिर में नीले फूल चढ़ाएं
भाग्यशाली अंक: 11
भाग्यशाली रंग: आसमानी

मीन राशि (Pisces)

मित्रों से सहयोग मिलेगा। विवादों से दूर रहें। रुका हुआ कार्य मित्र की मदद से पूरा होगा। बीमारों की सेहत में सुधार। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे।
उपाय: भगवान विष्णु को पीली तुलसी की माला चढ़ाएं
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: पीला-चंपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *