Varanasi Chhath Traffic Diversion 2025 : डाला छठ महापर्व के मौके पर घाटों और सड़कों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए वाराणसी यातायात पुलिस ने 27 और 28 अक्टूबर 2025 को विशेष ट्रैफिक (Traffic ) व्यवस्था लागू की है।
यह व्यवस्था 27 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 28 अक्टूबर की सुबह तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान मैदागिन से गोदौलिया तक नो-एंट्री लागू रहेगी और शहर के कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू होगा।
🚗 यहां रहेगा ट्रैफिक (Traffic ) डायवर्जन — जानें किस रास्ते पर है रोक और पार्किंग की व्यवस्था
- रामापुरा → गोदौलिया मार्ग बंद:
रामापुरा से किसी भी वाहन को गोदौलिया की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। छठ पूजा से संबंधित वाहन मजदा टॉकीज / सनातन धर्म इंटर कॉलेज की ओर डायवर्ट होकर वहीं पार्किंग करेंगे। - बेनिया तिराहा → रामापुरा चौराहा बंद:
वाहनों को बेनिया पियरी रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। श्रद्धालु अपने वाहन बेनियाबाग मैदान में पार्क करेंगे। - मैदागिन → गोदौलिया बंद:
सभी प्रकार के वाहनों को गोदौलिया की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। पूजा से संबंधित वाहन हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज और टाउनहॉल पार्किंग में पार्क होंगे। - गोदौलिया → घाटों की ओर पूर्ण प्रतिबंध:
दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद, शीतला घाट और आस-पास के घाटों की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। - सोनारपुरा → गोदौलिया मार्ग बंद:
सभी वाहनों को भेलूपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। - बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहा → अस्सी चौराहा बंद:
वाहनों को रविंद्रपुरी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। - भदऊ चुंगी → भैसासुर घाट बंद:
तिराहे के आसपास वाहनों की पार्किंग पूरी तरह निषिद्ध। श्रद्धालु अपने वाहन रेलवे कॉलोनी मैदान में पार्क करेंगे। - राजघाट पुल → खिड़किया घाट मार्ग बंद:
वाहनों को रेलवे मैदान की ओर डायवर्ट किया जाएगा, वहीं पार्किंग की सुविधा होगी। - सूजाबाद → राजघाट मार्ग बंद:
वाहनों को पडाव से रामनगर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। - अंबेडकर चौराहा → शास्त्री घाट बंद:
वाहनों को कचहरी या जेपी मेहता रोड की ओर मोड़ा जाएगा। पूजा वाहन कचहरी के पीछे पार्क करेंगे। - बिहार से आने वाली बसों की नई व्यवस्था:
ये बसें मुरारी चौक बस स्टैंड न जाकर स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल के सामने मैदान में खड़ी होंगी और वहीं से यात्रियों का पिक-ड्रॉप होगा। - रामनगर एवं विश्वसुंदरी पुल क्षेत्र:
पूजा के लिए आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली, मालवाहक वाहन और बसें विश्वसुंदरी पुल के बगल से होकर गंगा घाट पहुंचेंगी।
सामने घाट आने वाले वाहन जज गेस्ट हाउस के सामने स्थित मैदान और कृष्णा वाटिका में पार्क होंगे। - बीएलडब्ल्यू क्षेत्र:
सूर्य सरोवर के आसपास किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
🚫 नो-एंट्री व्यवस्था (No Entry Rule)
छठ पर्व के दौरान पूरे वाराणसी नगर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
केवल रात 11 बजे से सुबह 2 बजे तक ही बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति होगी।
सुबह 2 बजे के बाद पूर्ण नो-एंट्री लागू रहेगी।
यातायात पुलिस की अपील
वाराणसी ट्रैफिक (Traffic )पुलिस ने नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे डायवर्जन और नो-एंट्री नियमों का पालन करें, ताकि छठ पूजा के दौरान किसी प्रकार की जाम या असुविधा का सामना न करना पड़े।