Bihar JDU Candidates List 2025: जेडीयू ने जारी की पहली सूची, 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित, एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं

Bihar JDU Candidates List 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बुधवार को अपनी पहली प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी ने 57 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। खास बात यह है कि इस बार की सूची में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं मिला है।

मुख्य सीटों पर हुए बड़े बदलाव

इस सूची में कई पुराने चेहरों के टिकट काटे गए हैं, जबकि कुछ नए उम्मीदवारों को मौका मिला है।

बरबीघा सीट से सिटिंग विधायक सुदर्शन कुमार का टिकट काटकर कुमार पुष्पंजय को उम्मीदवार बनाया गया है।
कुशेश्वरस्थान से पूर्व विधायक अमन भूषण हजारी की जगह अतिरेक कुमार को मौका मिला है।
गायघाट सीट से कोमल सिंह को टिकट दिया गया है, जो लोजपा (रामविलास) सांसद वीणा देवी की बेटी और JDU एमएलसी दिनेश सिंह की पुत्री हैं।
परसा से आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल हुए छोटे लाल राय को टिकट दिया गया है। वर्ष 2020 में छोटे लाल आरजेडी से जीते थे।

JDU Candidates Full List 2025 (पहली सूची में 57 नाम)

  1. आलमनगर – नरेंद्र नारायण यादव
  2. बिहारीगंज – निरंजन कुमार मेहता
  3. सिंहेश्वर – रमेश ऋषिदेव
  4. मधेपुरा – कविता साहा
  5. सोनबरसा – रत्नेश सादा
  6. महिषी – गुंजेश्वर साह
  7. कुशेश्वरस्थान – अतिरेक कुमार
  8. बेनीपुर – विनय कुमार चौधरी
  9. दरभंगा ग्रामीण – ईश्वर मंडल
  10. बहादुरपुर – मदन सहनी
  11. गायघाट – कोमल सिंह
  12. मीनापुर – अजय कुशवाहा
  13. सकरा – आदित्य कुमार
  14. कांटी – अजय कुमार
  15. कुचायकोट – अमरेंद्र कुमार पांडेय
  16. भोरे – सुनील कुमार
  17. हथुआ – रामसेवक सिंह
  18. बरौली – मंजीत सिंह
  19. जीरादेई – भीष्म कुशवाहा
  20. रघुनाथपुर – विकास कुमार उर्फ जीशू सिंह
  21. बड़हरिया – इंद्रदेव पटेल
  22. महाराजगंज – हेम नारायण साह
  23. एकमा – धुमल सिंह
  24. मांझी – रणधीर सिंह
  25. परसा – छोटे लाल राय
  26. वैशाली – सिद्धार्थ पटेल
  27. राजापाकर – महेंद्र राम
  28. महनार – उमेश सिंह कुशवाहा
  29. कल्याणपुर – महेश्वर हजारी
  30. वारिसनगर – मांजरीक मृणाल
  31. समस्तीपुर – अश्वमेघ देवी
  32. मोरवा – विद्यासागर सिंह निषाद
  33. सरायरंजन – विजय कुमार चौधरी
  34. विभूतिपुर – रवीना कुशवाहा
  35. हसनपुर – राज कुमार राय
  36. चेरिया बरियारपुर – अभिषेक कुमार
  37. मटिहानी – राजकुमार सिंह
  38. अलौली – रामचंद्र सदा
  39. खगड़िया – बब्लू मंडल
  40. बेलदौर – पन्ना लाल पटेल
  41. जमालपुर – नचिकेता मंडल
  42. सूर्यगढ़ा – रामानंद मंडल
  43. शेखपुर – रणधीर कुमार सोनी
  44. बरबीघा – कुमार पुष्पंजय
  45. अस्थावां – जितेंद्र कुमार
  46. राजगीर – कौशल किशोर
  47. इस्लामपुर – रुहेल रंजन
  48. हिलसा – कृष्ण मुरारी
  49. नालंदा – श्रवण कुमार
  50. हरनौत – हरिनारायण सिंह
  51. मोकामा – अनंत सिंह
  52. फुलवारी – श्याम रजक
  53. मसौढ़ी – अरुण मांझी
  54. संदेश – राधा चरण साह
  55. जगदीशपुर – भगवान सिंह कुशवाहा
  56. डुमरांव – राहुल सिंह
  57. राजपुर – संतोष कुमार निराला

एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं

JDU की इस सूची में एक भी मुस्लिम नाम नहीं होने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। बिहार की राजनीति में अल्पसंख्यक वर्ग का वोट हमेशा से अहम माना जाता है। अब देखना होगा कि आगे की सूचियों में जेडीयू इस वर्ग को प्रतिनिधित्व देती है या नहीं।

गठबंधन और रणनीति

जेडीयू की यह लिस्ट एनडीए गठबंधन के तहत जारी की गई है। पार्टी ने सीटों के बंटवारे के बाद अपने हिस्से की 57 सीटों पर उम्मीदवार तय किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगली सूची में शेष सीटों का ऐलान जल्द किया जाएगा।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जेडीयू ने नए चेहरों पर भरोसा जताया है और टिकट वितरण में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है। हालांकि, मुस्लिम उम्मीदवारों की अनुपस्थिति ने राजनीतिक संदेश को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *