Durga Puja 2025 Varanasi Idol Immersion : वाराणसी में 240 प्रतिमाओं का विसर्जन 20 कुंडों व तालाबों में, नगर आयुक्त ने जारी किए निर्देश

वाराणसी में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी पूरी

Durga Puja 2025 Varanasi Idol Immersion : शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा 2025 के समापन के साथ अब विसर्जन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि इस वर्ष शहर के आठों जोनों की 240 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 20 कुंडों और तालाबों में कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।

नगर आयुक्त ने कहा कि धार्मिक परंपरा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रतिमाओं का विसर्जन केवल निर्धारित कुंडों और तालाबों में ही होगा।

जोनवार विसर्जन स्थल निर्धारित

  1. रामनगर जोन – सभी मूर्तियां रामनगर के बलुआघाट पर विसर्जित होंगी।
  2. वरुणा पार जोन – खड़गपुर तालाब में विसर्जन होगा।
  3. ऋषि मांडवी जोन – मूर्तियां रेवागीर पोखरा और विश्वसुंदरी पुल के पास विसर्जित होंगी।
  4. भेलूपुर जोन – विश्वसुंदरी पुल, जलकल परिसर और चितईपुर कुंड में विसर्जन होगा।
  5. आदमपुर जोन – प्रतिमाएं धनेसरा तालाब, मछोदरी पार्क कुंड और डोमरी पुल के नीचे विसर्जित की जाएंगी।
  6. दशाश्वमेध जोन – लक्ष्मीकुंड में विसर्जन होगा।
  7. कोतवाली जोन – मंदाकिनी कुंड (कंपनी गार्डेन) में प्रतिमाएं विसर्जित होंगी।
  8. सारनाथ जोन – मवैया पोखरा और मवैया (पुराना आरटीओ तिराहा) के पास विसर्जन होगा।

पर्यावरण संरक्षण पर जोर

नगर आयुक्त ने कहा कि इस बार नगर निगम ने पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि विसर्जन के दौरान गंगा और अन्य प्रमुख नदियों में प्रदूषण न फैले। विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक टीमें तैनात रहेंगी।

उन्होंने सभी पूजा समितियों और भक्तों से अपील की कि वे केवल निर्धारित कुंडों व तालाबों में ही प्रतिमाओं का विसर्जन करें।

इस प्रकार वाराणसी में दुर्गा पूजा 2025 का विसर्जन कार्यक्रम पूरी तरह से व्यवस्थित और पर्यावरण हितैषी तरीके से संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *