Shardiya Navratri 2025: इस बार 10 दिन का नवरात्र, जानें तिथियां और विशेष योग

Shardiya Navratri 2025 : शारदीय नवरात्र 2025 की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है। इस बार नवरात्र 9 नहीं बल्कि 10 दिनों का होगा। चतुर्थी तिथि के दो दिन पड़ने के कारण शक्ति की आराधना 10 दिन तक चलेगी और 11वें दिन विजयादशमी मनाई जाएगी।

घटस्थापना और शुभ मुहूर्त

प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 21 सितंबर, रात 1:24 बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त: 22 सितंबर, रात 2:55 बजे
हस्त नक्षत्र: सुबह 11:55 बजे के बाद
घटस्थापना के मुहूर्त:

अमृत मुहूर्त: सुबह 6:19 से 7:49 बजे तक
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:14 से 10:49 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:55 से 12:43 बजे तक

मां दुर्गा का आगमन और प्रस्थान

इस बार माता दुर्गा गज (हाथी) पर सवार होकर आएंगी और उनका प्रस्थान मानव कंधे पर होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, हाथी पर आगमन समृद्धि, शांति और खुशहाली का प्रतीक है। वहीं, कंधे पर प्रस्थान भी शुभ माना जाता है, जो राष्ट्र और समाज के लिए उन्नति सूचक है।

📅 शारदीय नवरात्रि 2025 की तिथियां

22 सितंबर: प्रतिपदा
23 सितंबर: द्वितीया
24 सितंबर: तृतीया
25 सितंबर: चतुर्थी
26 सितंबर: चतुर्थी
27 सितंबर: पंचमी
28 सितंबर: षष्ठी
29 सितंबर: सप्तमी
30 सितंबर: अष्टमी
1 अक्तूबर: नवमी
2 अक्तूबर: दशहरा (विजयादशमी)

नवरात्र 2025 का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन के दुख दूर होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस बार का नवरात्र व्यापार, राष्ट्र की समृद्धि और पड़ोसी देशों से बेहतर संबंधों का सूचक माना जा रहा है।

Shardiya Navratri 2025 का यह विशेष संयोग भक्तों और देश दोनों के लिए शुभदायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *