Trump Tariff on Russian Oil India : ट्रंप का भारत पर वार: रूसी तेल पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ, पुतिन ने दिया 5% डिस्काउंट ऑफर

डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया। जवाब में रूस ने भारत को तेल आयात पर 5% डिस्काउंट ऑफर दिया। अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ भी ठोका। जानें पूरी खबर।

Trump Tariff on Russian Oil India : अमेरिका और रूस के बीच बढ़ते तनाव का असर भारत पर साफ दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगा दिया है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि भारत रूसी तेल खरीदकर “वार इंजन को ईंधन” दे रहा है।

हालांकि भारत अपनी जरूरत के हिसाब से रूस से तेल खरीदना जारी रखे हुए है। इसी बीच रूस ने बड़ा फैसला लेते हुए भारत को तेल आयात पर 5% डिस्काउंट ऑफर किया है।

रूस ने कहा- यह कमर्शियल सीक्रेट

भारत में रूस के उप-व्यापार प्रतिनिधि एवगेनी ग्रिवा ने कहा कि भारत को रूसी कच्चे तेल पर करीब 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह पूरी तरह से व्यापारिक बातचीत पर आधारित है और इसे “कमर्शियल सीक्रेट” माना जाएगा।

भारत-रूस ऊर्जा सहयोग मजबूत रहेगा

रूस के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन रोमन बाबुशकिन ने कहा कि “बाहरी दबावों के बावजूद भारत-रूस ऊर्जा सहयोग मजबूत रहेगा।” उनका इशारा अमेरिका की ओर था, जिसने भारत पर रूसी तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को वित्तपोषित करने का आरोप लगाया है।

अमेरिका ने लगाया 50% टैरिफ

अमेरिकी व्हाइट हाउस के ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो ने भारत पर आरोप लगाया कि वह रूस के तेल का वैश्विक क्लियरिंगहाउस बन चुका है। अमेरिका ने भारत पर तेल खरीद के लिए 50% टैरिफ भी लगाया है।

ट्रंप की रूस को धमकी

ट्रंप ने पहले भी रूस और ब्रिक्स देशों को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि यदि यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए कदम नहीं उठाया गया, तो रूस और उसके तेल खरीदने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *