LPG Cylinder Price: रक्षाबंधन से पहले आम लोगों को केंद्र सरकार ने राहत दी है। तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
तेल कंपनियों ने बयान जारी करते हुए कहा कि 1 अगस्त 2025 से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में ₹33.50 की कटौती की गई है। इस फैसले से खासतौर पर होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलेगी।
लगातार दूसरे महीने कटे दाम
यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। नए रेट्स इस प्रकार हैं:
दिल्ली: ₹1,631.50
मुंबई: ₹1,583.00
कोलकाता: ₹1,735.50
चेन्नई: ₹1,790.00
जुलाई 2025 में दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर ₹1,665 में बिक रहा था, जबकि मुंबई और कोलकाता में यह ₹1,616.50 था।
घरेलू LPG की कीमतें स्थिर
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर फिलहाल सस्ता नहीं हुआ है। देश के प्रमुख शहरों में इसकी कीमतें इस प्रकार हैं:
दिल्ली: ₹853.00
मुंबई: ₹852.50
गौरतलब है कि 8 अप्रैल 2025 के बाद से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी के दाम की समीक्षा करती हैं।
व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं को राहत
कमर्शियल गैस सस्ती होने से रेस्टोरेंट, ढाबा, मिठाई की दुकानें और अन्य फूड बिजनेस करने वालों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। हालांकि आम उपभोक्ता घरेलू गैस पर राहत का इंतजार कर रहे हैं।