Mumbai Gujarat Special Trains for Uttar Pradesh : मुंबई और गुजरात से यूपी आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। जानें बांद्रा-गोरखपुर, बांद्रा-छपरा और उधना-छपरा ट्रेन का रूट, टाइमिंग, स्टॉपेज और टिकट बुकिंग की तारीख।

Mumbai Gujarat Special Trains for Uttar Pradesh : मुंबई-गुजरात से यूपी आने वालों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने चलाईं 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज
Mumbai Gujarat Special Trains for Uttar Pradesh : मुंबई और गुजरात से उत्तर प्रदेश आने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। नवंबर के आखिरी सप्ताह में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इन ट्रेनों के चलने से आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोंडा, बस्ती, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़ और बलिया समेत यूपी के कई प्रमुख शहरों के यात्रियों को फायदा मिलेगा। खास बात यह है कि ये ट्रेनें मुंबई के बांद्रा टर्मिनस और गुजरात के उधना से चलाई जाएंगी। रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों के लिए 24 नवंबर 2026 से टिकट बुकिंग शुरू करने की घोषणा की है। त्योहारी सीजन और नवंबर के अंतिम सप्ताह में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह व्यवस्था की है। इन ट्रेनों के संचालन से मुंबई और गुजरात से पूर्वांचल, अवध और मध्य उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। तीनों जोड़ी स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग रूट से गोरखपुर और छपरा तक पहुंचेंगी। ऐसे में यात्रियों को अपनी मंजिल के हिसाब से ट्रेन चुनने का विकल्प मिलेगा।
Mumbai Gujarat Special Trains for Uttar Pradesh : यूपी के अलग-अलग शहरों से होकर गुजरेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
पश्चिम रेलवे की ओर से घोषित तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में दो ट्रेनें मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से और एक ट्रेन गुजरात के उधना से संचालित होगी। इनमें बांद्रा-गोरखपुर स्पेशल आगरा, टूंडला, कानपुर और गोंडा के रास्ते चलेगी। वहीं, बांद्रा-छपरा स्पेशल प्रयागराज और वाराणसी होकर गुजरेगी। इसके अलावा उधना-छपरा स्पेशल से प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर और आजमगढ़ के यात्रियों को सीधा रेल कनेक्शन मिलेगा।

Mumbai Gujarat Special Trains for Uttar Pradesh : आइए जानते हैं तीनों स्पेशल ट्रेनों का रूट, नंबर, प्रस्थान और पहुंचने का समय और प्रमुख स्टॉपेज।
- बांद्रा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन: आगरा, कानपुर और गोंडा के यात्रियों को फायदा
मुंबई से गोरखपुर जाने वाले यात्रियों के लिए बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।
ट्रेन का शेड्यूल:
- ट्रेन नंबर: 05092 (बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल)
- प्रस्थान: 25 नवंबर 2026, दोपहर 1:45 बजे, बांद्रा टर्मिनस
- आगमन: 26 नवंबर 2026, रात 11:55 बजे, गोरखपुर
वापसी का शेड्यूल: - ट्रेन नंबर: 05091 (गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल)
- प्रस्थान: 23 नवंबर 2026, रात 9:55 बजे, गोरखपुर
- आगमन: 25 नवंबर 2026, दोपहर 12 बजे, बांद्रा टर्मिनस
उत्तर प्रदेश में प्रमुख ठहराव:
इस ट्रेन का ठहराव ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर होगा। इसके अलावा बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, कोटा और गंगापुर सिटी में भी स्टॉपेज निर्धारित किए गए हैं। कोच की व्यवस्था: यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास के कोच लगाए जाएंगे।
- बांद्रा-छपरा स्पेशल ट्रेन: प्रयागराज और वाराणसी होकर पहुंचेगी छपरा
मुंबई से प्रयागराज, वाराणसी, मऊ और बलिया जाने वाले यात्रियों के लिए बांद्रा-छपरा स्पेशल ट्रेन उपयोगी साबित होगी। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर बिहार के छपरा पहुंचेगी।
ट्रेन का शेड्यूल:
- ट्रेन नंबर: 05186 (बांद्रा-छपरा स्पेशल)
- प्रस्थान: 27 नवंबर 2026, सुबह 10:45 बजे, बांद्रा टर्मिनस
- आगमन: 29 नवंबर 2026, रात 1:30 बजे, छपरा
वापसी का शेड्यूल: - ट्रेन नंबर: 05185 (छपरा-बांद्रा स्पेशल)
- प्रस्थान: 25 नवंबर 2026, रात 9 बजे, छपरा
- आगमन: 27 नवंबर 2026, सुबह 8:10 बजे, बांद्रा टर्मिनस
उत्तर प्रदेश में प्रमुख ठहराव:
इस ट्रेन का ठहराव ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, बनारस, औड़िहार, मऊ, रसड़ा, बलिया और सुरेमनपुर स्टेशनों पर होगा। कोच की व्यवस्था: इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के लिए स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास के कोच उपलब्ध रहेंगे। इस ट्रेन से मुंबई से प्रयागराज और वाराणसी आने वाले यात्रियों के साथ-साथ बलिया और आसपास के जिलों में जाने वाले लोगों को भी अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
- उधना-छपरा स्पेशल ट्रेन: पूर्वांचल के यात्रियों को मिलेगी राहत
गुजरात में रहने वाले उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए उधना-छपरा स्पेशल ट्रेन बड़ी राहत लेकर आई है। यह ट्रेन प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर और आजमगढ़ होते हुए छपरा पहुंचेगी। इससे पूर्वांचल के यात्रियों को अपने घर पहुंचने के लिए एक अतिरिक्त रेल विकल्प मिलेगा।

Mumbai Gujarat Special Trains for Uttar Pradesh : ट्रेन का शेड्यूल:
- ट्रेन नंबर: 05116 (उधना-छपरा स्पेशल)
- प्रस्थान: 26 नवंबर 2026, सुबह 10 बजे, उधना
- आगमन: 27 नवंबर 2026, रात 8:50 बजे, छपरा
वापसी का शेड्यूल: - ट्रेन नंबर: 05115 (छपरा-उधना स्पेशल)
- प्रस्थान: 24 नवंबर 2026, शाम 6:20 बजे, छपरा
- आगमन: 26 नवंबर 2026, सुबह 5:20 बजे, उधना
उत्तर प्रदेश में प्रमुख ठहराव:
इस ट्रेन का ठहराव प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, आजमगढ़, मऊ, रसड़ा और बलिया स्टेशनों पर होगा। इसके अलावा व्यारा, नंदुरबार, दोंडाइचा, अमलनेर, धरणगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना और मानिकपुर स्टेशनों पर भी ट्रेन रुकेगी। कोच की व्यवस्था: यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में एसी 3-टियर, एसी चेयर कार, स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास के कोच लगाए जाएंगे।
4 नवंबर से शुरू होगी टिकटों की बुकिंग, जानें कैसे करें रिजर्वेश पश्चिम रेलवे के मुताबिक, इन तीनों जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के लिए 24 नवंबर 2026 को सुबह 8 बजे से टिकटों की बुकिंग शुरू होगी। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टिकट बुक करा सकेंगे। टिकट बुकिंग के लिए यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे के आरक्षण काउंटरों से भी टिकट प्राप्त किए जा सकेंगे। रेलवे के अनुसार, ये सभी ट्रेनें विशेष किराये पर संचालित होंगी।
Mumbai Gujarat Special Trains for Uttar Pradesh : सफर से पहले जरूर चेक कर लें ट्रेन का स्टेटस
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन का नंबर, समय-सारणी, ठहराव और टिकट की उपलब्धता जरूर जांच लें। इसके लिए IRCTC और रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट की मदद ली जा सकती है। खासतौर पर मुंबई और गुजरात से वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़ और बलिया आने वाले यात्रियों के लिए ये स्पेशल ट्रेनें काफी उपयोगी हो सकती हैं। अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी।