Mental Health in Higher Education : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में उच्च शिक्षा में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर छह दिवसीय संकाय संवर्धन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को संस्थागत जिम्मेदारी बताया।
Mental Health in Higher Education : उच्च शिक्षा संस्थान ज्ञान, अनुसंधान, नवाचार और बौद्धिक विकास के केंद्र : प्रो. आनन्द कुमार त्यागी
Mental Health in Higher Education : काशी विद्यापीठ में ‘उच्च शिक्षा में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण’ विषय पर छह दिवसीय संकाय संवर्धन कार्यक्रम आयोजित, शिक्षकों और विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर दिया गया जोर
Mental Health in Higher Education : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र की ओर से ‘उच्च शिक्षा में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण’ विषय पर छह दिवसीय संकाय संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सामने आने वाली मानसिक और भावनात्मक चुनौतियों तथा उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।
Mental Health in Higher Education : कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थान केवल डिग्री प्रदान करने वाले केंद्र नहीं हैं, बल्कि ज्ञान, अनुसंधान, नवाचार और बौद्धिक विकास के प्रमुख केंद्र होते हैं। इन संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों और अध्ययनरत विद्यार्थियों को शैक्षणिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक स्तर पर अनेक प्रकार की मानसिक और भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों की अनदेखी करने से तनाव, चिंता, अवसाद, भावनात्मक थकान और व्यावसायिक थकावट जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए मानसिक स्वास्थ्य को केवल व्यक्तिगत विषय मानकर नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह संस्थागत और सामूहिक उत्तरदायित्व भी है। शिक्षण संस्थानों में ऐसा सकारात्मक वातावरण विकसित करना आवश्यक है, जहां शिक्षक और विद्यार्थी बिना किसी मानसिक दबाव के अपनी क्षमताओं का बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
Mental Health in Higher Education : केंद्र के निदेशक प्रो. रमाकान्त सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल सफल व्यावसायिक व्यक्तियों का निर्माण करना नहीं होना चाहिए, बल्कि ऐसे संवेदनशील, संतुलित, उत्तरदायी और मानवीय मूल्यों से युक्त नागरिकों का निर्माण करना भी जरूरी है, जो समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
Mental Health in Higher Education : कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. अल्पना अग्रवाल तथा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग की प्रो. रश्मि सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, तनाव प्रबंधन और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन दीपशिखा श्रीवास्तव ने किया। तकनीकी सहयोग डॉ. विनय सिंह एवं सूरज कुमार ने प्रदान किया। अंत में प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।