MGKVP Samana College MoU : काशी विद्यापीठ और हैदराबाद के समाना कॉलेज के बीच एमओयू, डिजाइन क्षेत्र में मिलेगा प्रशिक्षण

MGKVP Samana College MoU : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हर प्रसाद गुप्त इन्क्यूबेशन फाउंडेशन और हैदराबाद के समाना कॉलेज ऑफ डिजाइन स्टडीज के बीच एमओयू हुआ। विद्यार्थियों को फैशन टेक्नोलॉजी, इंटीरियर डिजाइन, टेक्सटाइल इनोवेशन और उद्यमिता का प्रशिक्षण मिलेगा।

MGKVP Samana College MoU : काशी विद्यापीठ और हैदराबाद के समाना कॉलेज के बीच एमओयू, विद्यार्थियों को मिलेगा डिजाइन और उद्यमिता का प्रशिक्षण

MGKVP Samana College MoU : फैशन टेक्नोलॉजी, इंटीरियर डिजाइन और टेक्सटाइल इनोवेशन के क्षेत्र में होगा शैक्षणिक सहयोग; स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को मिलेगी मेंटरशिप और तकनीकी सलाह

MGKVP Samana College MoU : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में विद्यार्थियों को आधुनिक डिजाइन तकनीक, कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।विश्वविद्यालय के हर प्रसाद गुप्त इन्क्यूबेशन फाउंडेशन और तेलंगाना के हैदराबाद स्थित समाना कॉलेज ऑफ डिजाइन स्टडीज के बीच शैक्षणिक सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ व्यावहारिक एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना और उन्हें उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है।

MGKVP Samana College MoU : इस समझौते के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए फैशन टेक्नोलॉजी, इंटीरियर डिजाइन, गारमेंट कंस्ट्रक्शन, टेक्सटाइल इनोवेशन और पारंपरिक हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के नए अवसर उपलब्ध होंगे। इसके तहत विभिन्न कार्यशालाएं, मास्टरक्लास, अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमिनार और विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों को डिजाइन के क्षेत्र में नवीन तकनीकों, व्यावहारिक अनुभव और बदलती बाजार आवश्यकताओं की जानकारी दी जाएगी।

MGKVP Samana College MoU : समझौते का एक प्रमुख उद्देश्य युवाओं में स्वरोजगार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करना भी है। डिजाइन एवं टेक्सटाइल के क्षेत्र में अपना स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक विद्यार्थियों और युवाओं को विशेषज्ञों की ओर से मार्गदर्शन, मेंटरशिप तथा तकनीकी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। इससे युवाओं को अपने नवाचार को व्यावसायिक रूप देने और रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

MGKVP Samana College MoU : इसके अलावा पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कलाओं को आधुनिक डिजाइन एवं बाजार की मांग से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। दोनों संस्थान मिलकर पारंपरिक कला एवं शिल्प के संरक्षण, संवर्धन और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने की दिशा में संयुक्त प्रयास करेंगे। इससे स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और डिजाइन के विद्यार्थियों के बीच सहयोग की नई संभावनाएं विकसित हो सकेंगी।

एमओयू पर समाना कॉलेज ऑफ डिजाइन स्टडीज की ओर से चेयरमैन प्रो. समाना हुसैनी तथा हर प्रसाद गुप्त इन्क्यूबेशन फाउंडेशन की ओर से निदेशक प्रो. मोहम्मद आरिफ ने विश्वविद्यालय के अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।

MGKVP Samana College MoU : इस अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी, वित्त अधिकारी प्रो. राजेश कुमार मिश्रा, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, डीन एकेडमिक प्रो. बंशीधर पाण्डेय, निदेशक आउटरीच प्रो. संजय कुमार तथा एस.ए.एच. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन हाजी वसीम अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

MGKVP Samana College MoU : इस शैक्षणिक समझौते को काशी विद्यापीठ में कौशल आधारित शिक्षा, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को नए व्यावसायिक अवसरों के साथ-साथ डिजाइन और टेक्सटाइल उद्योग में अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *