Kashi Vidyapith Drug De Addiction Campaign : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में नशा मुक्ति अभियान-2026 के तहत योग, ध्यान एवं प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
Kashi Vidyapith Drug De Addiction Campaign : काशी विद्यापीठ में नशा मुक्ति अभियान के तहत योग, ध्यान और प्राणायाम का आयोजन, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित
Kashi Vidyapith Drug De Addiction Campaign : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में नशा मुक्ति अभियान–2026 के अंतर्गत सोमवार को योग, ध्यान एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को योग और ध्यान के महत्व से परिचित कराते हुए उन्हें नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
Kashi Vidyapith Drug De Addiction Campaign : कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और योगाभ्यास के माध्यम से उनमें सकारात्मक जीवनशैली विकसित करना था। इस दौरान योगाचार्य डॉ. रविकांत के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, ध्यान और प्राणायाम की गतिविधियां आयोजित की गईं।
Kashi Vidyapith Drug De Addiction Campaign : डॉ. रविकांत ने विद्यार्थियों को योग की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने प्रत्येक योगाभ्यास के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, ध्यान, सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। योगाचार्य ने नियमित योग एवं प्राणायाम को स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए इसके नियमित अभ्यास पर जोर दिया।
Kashi Vidyapith Drug De Addiction Campaign : इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। योग एवं ध्यान को स्वस्थ जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशामुक्त और जागरूक युवा पीढ़ी के निर्माण में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के साथ ही उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना चाहिए।
Kashi Vidyapith Drug De Addiction Campaign : प्रो. रश्मि सिंह ने मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में योग और ध्यान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित ध्यान से एकाग्रता, सकारात्मक सोच और मानसिक शांति विकसित करने में मदद मिलती है। विद्यार्थियों को अपनी दिनचर्या में ध्यान एवं योगाभ्यास को शामिल करना चाहिए।
Kashi Vidyapith Drug De Addiction Campaign : डॉ. प्रतिभा सिंह ने आत्मअनुशासन एवं आत्मनियंत्रण के विकास में योग की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने के साथ ही मानसिक दृढ़ता और आत्मनियंत्रण विकसित करने में भी सहायक है।
Kashi Vidyapith Drug De Addiction Campaign : वहीं, डॉ. कंचन शुक्ला ने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी समान महत्व देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वयं को नशे जैसी हानिकारक आदतों से दूर रखने के लिए प्रेरित किया।
Kashi Vidyapith Drug De Addiction Campaign : कार्यक्रम के अंत में डॉ. अभिषेक मिश्रा ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण और स्वस्थ युवा पीढ़ी तैयार करने का संदेश दिया गया।