Varanasi Bike Accident : वाराणसी के कछवांरोड स्थित बिहड़ा गांव में दो बाइकों की टक्कर में छठ पूजा के लिए मायके जा रही 40 वर्षीय मीरा देवी की मौत हो गई। हादसे में उनका 18 वर्षीय बेटा घायल हो गया।
Varanasi Bike Accident : वाराणसी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, छठ पूजा में मायके जा रही महिला की मौत, बेटा घायल
Varanasi Bike Accident : वाराणसी में सड़क हादसा: कछवांरोड के बिहड़ा गांव के पास नेशनल हाईवे-19 के अंडरपास पर दो बाइकों की टक्कर में 40 वर्षीय मीरा देवी की मौत हो गई। वह बेटे के साथ छठ पूजा में शामिल होने मायके जा रही थीं। हादसे में उनका 18 वर्षीय बेटा घायल हो गया।
Varanasi Bike Accident : वाराणसी। छठ पूजा के पर्व पर मायके जा रही एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। कछवांरोड क्षेत्र के बिहड़ा गांव में शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के अंडरपास के पास सर्विस रोड पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा उनका बेटा भी घायल हो गया। मृतका की पहचान भदोही जिले के त्रिलोकपुर गांव निवासी मीरा देवी (40) के रूप में हुई है। वह छठ पूजा में शामिल होने के लिए आजमगढ़ जिले के भगवानपुर स्थित अपने मायके जा रही थीं। उनका बेटा कृष्णा उपाध्याय उर्फ शिवम (18) उन्हें बस पकड़वाने के लिए बाइक से वाराणसी लेकर जा रहा था।
Varanasi Bike Accident : अंडरपास पार करते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह मां-बेटे बाइक से वाराणसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिहड़ा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के अंडरपास को पार करते समय कछवांरोड की तरफ से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मीरा देवी बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गईं। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Varanasi Bike Accident : अस्पताल पहुंचने से पहले महिला ने तोड़ा दम
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। मीरा देवी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल बेटे कृष्णा का उपचार कराया गया।
Varanasi Bike Accident : पुलिस ने दूसरी बाइक कब्जे में ली
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे में शामिल दूसरी बाइक को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। छठ पूजा में शामिल होने के लिए मायके जा रही मीरा देवी की मौत से परिवार में मातम छा गया।