Varanasi Wall Collapse Accident : वाराणसी में मकान की दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत, तालाब से 8 घंटे बाद मिले शव

Varanasi Wall Collapse Accident : वाराणसी के रोहनियां स्थित बच्छाव में मकान की दीवार गिरने से दो मासूम बच्चियां तालाब में जा गिरीं। आठ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एनडीआरएफ ने दोनों के शव बरामद किए।

 Varanasi Wall Collapse Accident : वाराणसी में दर्दनाक हादसा: मकान की दीवार गिरने से तालाब में समाईं दो मासूम बच्चियां, 8 घंटे बाद मिले शव

Varanasi Wall Collapse Accident : रोहनियां के बच्छाव इलाके में देर रात हुआ हादसा, मलबे के साथ तालाब में गिरीं आफिया (6) और फलक (4); एनडीआरएफ के जवानों ने आठ घंटे तक चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Varanasi Wall Collapse Accident : वाराणसी। रोहनियां थाना क्षेत्र के बच्छाव इलाके में बीती रात एक बेहद दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चियों की जान चली गई। मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे के साथ दो बच्चियां मकान से सटे तालाब में जा गिरीं। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बच्चियों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद दोनों बच्चियों को बचाया नहीं जा सका।

Varanasi Wall Collapse Accident : मृत बच्चियों की पहचान आफिया (6 वर्ष) और फलक (4 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मकान की दीवार गिरने के दौरान दोनों बच्चियां मलबे के साथ तालाब में समा गईं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस हादसे से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

 Varanasi Wall Collapse Accident : पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शुरू किया रेस्क्यू

घटना की जानकारी मिलते ही अखरी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से अपने स्तर पर बच्चियों की तलाश और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी कोशिशों के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की टीम को बुलाया गया।

Varanasi Wall Collapse Accident : आठ घंटे की मशक्कत के बाद एनडीआरएफ ने निकाले शव

सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने तालाब में सघन रेस्क्यू अभियान चलाया। बहादुर जवानों ने रातभर कठिन परिस्थितियों में बच्चियों की तलाश की। करीब आठ घंटे तक चले अभियान के बाद बुधवार सुबह लगभग आठ बजे दोनों बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए।

Varanasi Wall Collapse Accident : दोनों मासूमों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस तालाब के किनारे कुछ देर पहले तक जिंदगी की उम्मीद में लोग जुटे थे, वहां सुबह मातम का माहौल था। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *