PM Modi Varanasi Road Show : PM मोदी का वाराणसी में भव्य स्वागत, भदऊं चुंगी से नमो घाट तक रोड शो

PM Modi Varanasi Road Show : पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन पर एयरपोर्ट पर पंकज चौधरी और नमो घाट पर राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी ने स्वागत किया। भदऊं चुंगी से नमो घाट तक रोड शो में पुष्पवर्षा और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजे।

PM Modi Varanasi Road Show : भदऊं चुंगी से नमो घाट तक पीएम मोदी का रोड शो, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठी काशी

PM Modi Varanasi Road Show : एयरपोर्ट पर पंकज चौधरी समेत भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, नमो घाट पर राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने की अगवानी; पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य अभिनंदन

PM Modi Varanasi Road Show : वाराणसी, 25 अक्टूबर। प्रधानमंत्री एवं काशी के सांसद नरेंद्र मोदी के रविवार को वाराणसी आगमन पर पूरी काशी में उत्साह का माहौल देखने को मिला। वाराणसी एयरपोर्ट से लेकर नमो घाट स्थित एयर शो स्थल तक प्रधानमंत्री के स्वागत में वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया, जबकि नमो घाट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रमुख नेताओं ने प्रधानमंत्री की अगवानी की। अरविंद मिल की नई इकाई का लोकार्पण करने के बाद प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। यहां से वे सड़क मार्ग से नमो घाट के लिए रवाना हुए। इस दौरान भदऊं चुंगी से नमो घाट तक प्रधानमंत्री का रोड शो हुआ। मार्ग के दोनों ओर खड़े लोगों ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। जगह-जगह गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से काशी की सड़कें गूंज उठीं।

PM Modi Varanasi Road Show : जनसमर्थन देख प्रधानमंत्री ने रुकवाया काफिला

काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता नवरतन राठी के अनुसार, भदऊं चुंगी से नमो घाट के रास्ते में लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए खड़े रहे। लोगों के उत्साह को देखते हुए प्रधानमंत्री ने अपना काफिला रुकवाया और कार के दरवाजे के सहारे खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के साथ लोगों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ अभिनंदन हुआ। स्वागत स्थलों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को और आकर्षक बनाया। प्रधानमंत्री के रोड शो में काशी की धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा और जनभागीदारी की झलक दिखाई दी।

PM Modi Varanasi Road Show : एयरपोर्ट पर पंकज चौधरी समेत वरिष्ठ नेताओं ने किया स्वागत

वाराणसी एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, अनिल राजभर, रविन्द्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ और हंसराज विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद प्रिया सरोज के साथ विधायक डॉ. अवधेश सिंह, त्रिभुवन राम, सुनील पटेल, डॉ. नीलकंठ तिवारी और सौरभ श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी, वाराणसी के प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, महापौर अशोक तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने भी स्वागत किया।

भाजपा संगठन की ओर से प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, पूर्व सांसद महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह, काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया तथा आलोक सिंह, अनन्या गुप्ता और अदिति सिंह ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।

PM Modi Varanasi Road Show : नमो घाट पर राजनाथ सिंह, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की अगवानी

नमो घाट स्थित एयर शो स्थल पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल मौजूद रहे। वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने प्रधानमंत्री के काशी दौरे को विशेष महत्व प्रदान किया। एयरपोर्ट से लेकर नमो घाट तक स्वागत की तैयारियों और आयोजन में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह दिखाई दिया। पुष्पवर्षा, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच काशीवासियों ने अपने सांसद एवं प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।

PM Modi Varanasi Road Show : एयर शो के आयोजन से उत्साहित दिखे काशीवासी

नमो घाट पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा। प्रधानमंत्री के आगमन और भारतीय वायुसेना के शौर्य प्रदर्शन को लेकर काशी में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं के साथ आधुनिक भारत की सामरिक शक्ति की झलक ने इस आयोजन को खास बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *