Nitin Nabin Varanasi Rally: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 7 अक्टूबर को वाराणसी के जगतपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। 50 हजार लोगों की जुटान का लक्ष्य है। सेवा संकल्प बाइक यात्रा के 500 यात्री भी काशी पहुंचेंगे और बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
Nitin Nabin Varanasi Rally: नितिन नबीन 7 अक्टूबर को काशी में करेंगे विशाल जनसभा, जगतपुर में 50 हजार लोगों की जुटान का लक्ष्य
Nitin Nabin Varanasi Rally: वाराणसी, 30 सितंबर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 7 अक्टूबर को वाराणसी में पार्टी की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। रोहनिया के जगतपुर स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में प्रस्तावित इस जनसभा में 50 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। जनसभा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन के वाराणसी दौरे को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
Nitin Nabin Varanasi Rally: जनसभा की तैयारियों को लेकर बुधवार को सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल ने आयोजन की तैयारियों की जानकारी ली और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। क्षेत्र, जिला और महानगर से लेकर मंडल स्तर तक बैठकों का कार्यक्रम तय किया गया है।
Nitin Nabin Varanasi Rally: वडनगर से शुरू हुई सेवा संकल्प बाइक यात्रा का वाराणसी में होगा समापन
बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर से 17 सितंबर को शुरू हुई सेवा संकल्प बाइक यात्रा 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री की कर्मभूमि वाराणसी पहुंचेगी। इसी दिन यात्रा का समापन होगा। यात्रा के समापन अवसर पर जगतपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने बताया कि सेवा संकल्प बाइक यात्रा में शामिल करीब 500 बाइक यात्री 7 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचेंगे। यहां नमो घाट पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
Nitin Nabin Varanasi Rally: 500 बाइक यात्री करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक
जेपीएस राठौर के अनुसार वाराणसी पहुंचने के बाद सेवा संकल्प बाइक यात्रा के सभी 500 यात्री नमो घाट पर आयोजित नमो बुक फेस्टिवल का अवलोकन करेंगे। बुक फेस्टिवल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और कार्यों पर आधारित 450 से अधिक पुस्तकों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद बाइक यात्री क्रूज के माध्यम से ललिता घाट पहुंचेंगे। यात्रा में अपने साथ लाए जल से यात्री बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद सभी यात्री जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित भाजपा की विशाल जनसभा में शामिल होंगे।
Nitin Nabin Varanasi Rally: जिला और महानगर पदाधिकारियों की 1 अक्टूबर को बैठक
भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने कार्यकर्ताओं से जनसभा की तैयारियों में तत्काल जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आयोजन के लिए जिन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई है, वे उस पर तत्काल काम शुरू करें, ताकि जनसभा को व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जा सके। क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि जनसभा की तैयारियों को लेकर जिला और महानगर पदाधिकारियों की बैठक 1 अक्टूबर को होगी। इसके बाद मोर्चों, प्रकोष्ठों, विभागों और मंडलों की बैठकें 2, 3 और 4 अक्टूबर को आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में जनसभा में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक का संचालन क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने किया।
Nitin Nabin Varanasi Rally: ये पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में दिलीप पटेल, अशोक चौरसिया, अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’, प्रदीप अग्रहरि, राम सकल पटेल, पूनम मौर्या, अवधेश सिंह और धर्मेंद्र राय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा मनीष कपूर, सुरेंद्र नारायण सिंह ओढ़े, नवरतन राठी, अनुप जायसवाल, जगदीश त्रिपाठी, अनिल श्रीवास्तव, अमित राय, विपिन सिंह, देवेंद्र मौर्या, क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, विनय मौर्य, संजय सोनकर, सुरेश सिंह, अनिल गुप्ता, चंद्रशेखर उपाध्याय, कुसुम पटेल, अजय गुप्ता, राहुल सिंह, अशोक जाटव, रजत जायसवाल, अमन सोनकर, संदीप चौरसिया, अवधेश राय और प्रमील पांडेय आदि उपस्थित रहे।