MGKVP Career Counselling Workshop : काशी विद्यापीठ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला

MGKVP Career Counselling Workshop : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित हुई। छात्राओं को कौशल विकास, समय-प्रबंधन, कैरियर निर्माण और रोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई।

MGKVP Career Counselling Workshop : काशी विद्यापीठ – ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

MGKVP Career Counselling Workshop : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विश्वविद्यालय सेवायोजन केन्द्र एवं अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज, बुलानाला के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग एवं कौशल-विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को कैरियर निर्माण, कौशल विकास, समय-प्रबंधन और रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना रहा।

MGKVP Career Counselling Workshop : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की डॉ. रचना अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को अपने व्यक्तित्व एवं व्यावहारिक कौशल के विकास पर भी निरंतर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को कैरियर मार्गदर्शन और कौशल-विकास से संबंधित कार्यशालाओं में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

MGKVP Career Counselling Workshop : कार्यशाला के विषय विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार पंथ ने छात्राओं को सफल कैरियर निर्माण के विभिन्न महत्वपूर्ण सूत्रों की जानकारी दी। उन्होंने विषय के अध्ययन के लिए प्रभावी समय-सारणी तैयार करने, आत्मचिंतन करने और समय-प्रबंधन को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने आईक्यू (IQ), ईक्यू (EQ), एसक्यू (SQ) और पीक्यू (PQ) के बीच अंतर को भी समझाते हुए बताया कि कैरियर में सफलता के लिए केवल बौद्धिक क्षमता ही नहीं, बल्कि भावनात्मक, सामाजिक तथा व्यावहारिक दक्षताओं का विकास भी आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से अपनी रुचि, क्षमता और लक्ष्य को पहचानकर उसी के अनुरूप कैरियर की दिशा निर्धारित करने का आह्वान किया। साथ ही बदलते रोजगार बाजार के अनुरूप नए कौशल सीखने और निरंतर स्वयं को अपडेट करते रहने की आवश्यकता पर भी चर्चा की।

MGKVP Career Counselling Workshop : कार्यक्रम प्रभारी मदन लाल ने विश्वविद्यालय सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कैरियर एवं रोजगार संबंधी योजनाओं की विस्तृत जानकारी छात्राओं को दी। उन्होंने रोजगार के अवसरों, कैरियर मार्गदर्शन तथा कौशल-विकास से जुड़ी गतिविधियों में विद्यार्थियों की भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया।

MGKVP Career Counselling Workshop : कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने अतिथियों एवं विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रमों को उपयोगी बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सोनम चौधरी ने किया।

MGKVP Career Counselling Workshop : इस अवसर पर प्रो. आकाश, डॉ. आराधना, डॉ. शुभा, डॉ. संगीता, डॉ. विभा, डॉ. वंदना, डॉ. माया, डॉ. अपर्णा सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *