Bhagat Singh Jayanti : भगत सिंह जयंती पर काशी विद्यापीठ में श्रद्धांजलि, बोले प्रो. त्यागी- युवाओं के लिए सबसे बड़ी पाठशाला है उनका बलिदान

Bhagat Singh Jayanti : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का अध्ययन, लेखनी और बलिदान आज के युवाओं के लिए सबसे बड़ी पाठशाला है।

Bhagat Singh Jayanti : भगत सिंह का अध्ययन और बलिदान आज के युवाओं के लिए सबसे बड़ी पाठशाला : प्रो. आनन्द कुमार त्यागी

Bhagat Singh Jayanti : काशी विद्यापीठ में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर कुलपति ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन, युवाओं से देश निर्माण के लिए संकल्पित होने का आह्वान

Bhagat Singh Jayanti : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सोमवार को महान क्रांतिकारी और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने विश्वविद्यालय परिवार के साथ भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Bhagat Singh Jayanti : केंद्रीय पुस्तकालय के समक्ष स्थित पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि भगत सिंह केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक विचार और प्रेरणा हैं। उन्होंने बेहद कम आयु में देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी की भावना पैदा करने की प्रेरणा देता है।

Bhagat Singh Jayanti : प्रो. त्यागी ने कहा कि भगत सिंह ने मात्र 23 वर्ष की आयु में अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका जीवन यह संदेश देता है कि जीवन की लंबाई से अधिक उसका उद्देश्य और योगदान महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह की लेखनी, अध्ययनशीलता, वैचारिक स्पष्टता और बलिदान आज के युवाओं के लिए सबसे बड़ी पाठशाला हैं।

Bhagat Singh Jayanti : कुलपति ने कहा कि भगत सिंह चाहते थे कि युवा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि अपने आसपास के समाज और देश की परिस्थितियों के प्रति भी सजग रहें। उनके जीवन और विचारों का अध्ययन युवाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ ही देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराता है। उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और देश के युवाओं से भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने ज्ञान, प्रतिभा और ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए तथा देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

Bhagat Singh Jayanti : कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने भी भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनके जीवन, संघर्ष और देश के लिए दिए गए बलिदान को स्मरण किया।

Bhagat Singh Jayanti : इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, कुलानुशासक डॉ. अम्बरीष राय, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, प्रो. के.के. सिंह, सम्पत्ति अधिकारी डॉ. एस.एन. सिंह, राजेश राय सहित विश्वविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *