Deendayal Upadhyaya 110th Birth Anniversary : पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भाजपा काशी क्षेत्र के 16 संगठनात्मक जिलों के 337 मंडलों और 31,168 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित हुए।
Deendayal Upadhyaya 110th Birth Anniversary : काशी क्षेत्र के 31,168 बूथों पर मनी पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती, 337 मंडलों में भाजपाजनों ने दी श्रद्धांजलि
Deendayal Upadhyaya 110th Birth Anniversary : वाराणसी, 25 सितंबर। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर विचारक एवं राष्ट्रसेवक पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) काशी क्षेत्र के सभी 16 संगठनात्मक जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। काशी क्षेत्र के 337 मंडलों के 31,168 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। पार्टी की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया और पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Deendayal Upadhyaya 110th Birth Anniversary : क्षेत्रीय कार्यालय में प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प
रोहनिया स्थित भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय में भी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने क्षेत्रीय कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर स्थापित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अशोक चौरसिया ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन और उनका विचार आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने तथा समाज के सभी वर्गों की प्रगति और विकास के लिए एकात्म मानववाद का दर्शन दिया।
Deendayal Upadhyaya 110th Birth Anniversary : अशोक चौरसिया ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचारों में समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और उसे विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर था। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य कर रही हैं।
Deendayal Upadhyaya 110th Birth Anniversary : पहले स्वच्छता अभियान, फिर किया पौधरोपण
जयंती कार्यक्रम से पहले रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय मुख्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। इसके बाद परिसर में पौधरोपण किया गया। स्वच्छता अभियान और पौधरोपण के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
Deendayal Upadhyaya 110th Birth Anniversary : 16 संगठनात्मक जिलों में आयोजित हुए कार्यक्रम
भाजपा काशी क्षेत्र के अनुसार, पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर काशी क्षेत्र के 16 संगठनात्मक जिलों, 337 मंडलों और 31,168 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। बूथों पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विचारों एवं राष्ट्रसेवा में योगदान पर चर्चा की।
Deendayal Upadhyaya 110th Birth Anniversary : कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नवरतन राठी, अमित राय, अनिल श्रीवास्तव, अनूप जायसवाल, अनिल गुप्ता, वीरभद्र सिंह, देवेंद्र मौर्या, संतोष सोलापुरकर, प्रदीप प्रजापति, इंद्रभूषण कुशवाहा, विशाल, राजबहादुर राजभर, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र पटेल, विजय शंकर सिंह और लक्ष्मीकांत पांडेय समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।