Kashi Vishwanath Dham : काशी विश्वनाथ धाम के CEO सत्यम मिश्र ने किया गहन निरीक्षण, श्रद्धालु सुविधाओं पर जोर

Kashi Vishwanath Dham : काशी विश्वनाथ धाम के नव नियुक्त CEO सत्यम मिश्र ने गहन निरीक्षण कर दर्शन, सुरक्षा, कतार प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता और मुमुक्षु भवन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Kashi Vishwanath Dham : काशी विश्वनाथ धाम के नव नियुक्त CEO सत्यम मिश्र ने किया गहन निरीक्षण, श्रद्धालु सुविधाओं और दर्शन व्यवस्था पर दिया जोर

Kashi Vishwanath Dham : वाराणसी, 22 सितंबर 2026। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास एवं श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के नव नियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) श्री सत्यम मिश्र ने मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री शंभू शरण, उप जिलाधिकारी श्री पवन प्रकाश पाठक सहित मंदिर न्यास एवं परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Kashi Vishwanath Dham : प्रवेश-निकास मार्ग और जिग-जैग व्यवस्था का लिया जायजा

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र ने पूरे धाम क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित विभिन्न प्रवेश एवं निकास मार्गों, जिग-जैग दर्शन व्यवस्था, कतार प्रबंधन और श्रद्धालुओं के आवागमन की स्थिति को देखा। उन्होंने अधिकारियों से वर्तमान दर्शन व्यवस्था और श्रद्धालुओं की आवाजाही से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की।.निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी लेते हुए यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Kashi Vishwanath Dham : पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था की भी जांच

सीईओ ने धाम परिसर में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इन सुविधाओं की नियमित निगरानी और उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की जरूरतों के अनुरूप उपलब्ध नवीन एवं वर्तमान व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालु सुविधाओं का नियमित अनुश्रवण किया जाए और आवश्यकता के अनुसार उनमें सुधार किया जाए।

Kashi Vishwanath Dham : मुमुक्षु भवन की व्यवस्थाएं भी देखीं

निरीक्षण के दौरान सत्यम मिश्र ने मुमुक्षु भवन की व्यवस्थाओं की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वृद्ध एवं जरूरतमंद श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से भवन में संचालित व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि धाम में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुविधा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को श्रद्धालु-केंद्रित बनाया जाए।

Kashi Vishwanath Dham : श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन उपलब्ध कराना प्राथमिकता

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के आवागमन और दर्शन व्यवस्था में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रवेश मार्गों और जिग-जैग व्यवस्था में कतार प्रबंधन प्रभावी रखने, शुद्ध पेयजल एवं स्वच्छता की व्यवस्था निरंतर बनाए रखने तथा धाम में संचालित सभी श्रद्धालु सुविधाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

Kashi Vishwanath Dham : सत्यम मिश्र ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक दर्शन उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए धाम की व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया जाएगा और जरूरत के अनुसार सुधार सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *