Dr Santosh Pandey Para Darts Gold Medal : काशी विद्यापीठ के डॉ. संतोष पाण्डेय ने जीता पैरा डार्ट्स में स्वर्ण पदक

Dr Santosh Pandey Para Darts Gold Medal : काशी विद्यापीठ के डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय ने कोलकाता में आयोजित प्रथम इंडियन इंटरनेशनल ओपन डार्ट्स चैंपियनशिप 2026 के पैरा व्हीलचेयर पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

Dr Santosh Pandey Para Darts Gold Medal : काशी विद्यापीठ के डॉ. संतोष पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय पैरा डार्ट्स प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव

Dr Santosh Pandey Para Darts Gold Medal : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के डॉ. विभूति नारायण सिंह परिसर, गंगापुर स्थित चिकित्सा विज्ञान संकाय के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग के एम.ए. योग एवं नैचुरोपैथी प्रथम सेमेस्टर के छात्र डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पैरा डार्ट्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के साथ-साथ वाराणसी का भी गौरव बढ़ा है।

Dr Santosh Pandey Para Darts Gold Medal :पैरा व्हीलचेयर पुरुष वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

कोलकाता के द ललित ग्रेट ईस्टर्न में आयोजित प्रथम इंडियन इंटरनेशनल ओपन डार्ट्स चैंपियनशिप 2026 में देश-विदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय ने पैरा व्हीलचेयर पुरुष वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के प्रथम दिवस आयोजित विभिन्न मुकाबलों के परिणामों के बाद विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए गए। इसी क्रम में पैरा व्हीलचेयर पुरुष वर्ग में डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

Dr Santosh Pandey Para Darts Gold Medal :अंतरराष्ट्रीय डार्ट्स आयोजन में शानदार प्रदर्शन

यह प्रतियोगिता ऑल इंडिया डार्ट्स एसोसिएशन द्वारा वर्ल्ड डार्ट्स फेडरेशन से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय डार्ट्स आयोजन के रूप में आयोजित की गई। ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर पैरा व्हीलचेयर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल करना डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय की खेल प्रतिभा और निरंतर प्रयासों को दर्शाता है। डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय की इस सफलता से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के चिकित्सा विज्ञान संकाय और योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग में खुशी का माहौल है। विश्वविद्यालय परिवार ने उनकी उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताते हुए उन्हें बधाई दी है।

विश्वविद्यालय परिवार ने दी बधाई

Dr Santosh Pandey Para Darts Gold Medal : डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय की इस उपलब्धि पर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग, चिकित्सा विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. पिताम्बर दास सहित विभाग के सभी शिक्षकगण, कर्मचारीगण और विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

Dr Santosh Pandey Para Darts Gold Medal : विश्वविद्यालय परिवार का कहना है कि डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर उन्होंने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *