DUSU Election Result 2026 में ABVP ने चार में से तीन केंद्रीय पदों पर जीत दर्ज की। यश डबास अध्यक्ष, रिया छावड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव चुने गए, जबकि निर्दलीय दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष बने।
DUSU Election Result 2026 : नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे शनिवार, 19 सितंबर को घोषित कर दिए गए। चार केंद्रीय पदों के लिए हुई मतगणना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने तीन पदों—अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव—पर जीत दर्ज की। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन विजयी रहे।
DUSU Election Result 2026 : अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने जीत हासिल की। उन्हें कुल 24,576 वोट मिले, जबकि NSUI के विजय शंकर मीणा को 22,523 वोट मिले। इस तरह यश डबास ने 2,053 वोटों के अंतर से अध्यक्ष पद अपने नाम किया।
DUSU Election Result 2026 : उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन की जीत
DUSU के उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 30,615 वोट मिले। ABVP के इशु मौर्य 16,910 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि NSUI के वीर छत्रथ को 4,313 वोट मिले।
दीपांशु शौकीन पहले NSUI से जुड़े रहे हैं और इस चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरकर जीत हासिल की।
DUSU Election Result 2026 : सचिव पद पर रिया छावड़ी विजयी
सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी ने जीत दर्ज की। उन्हें 21,650 वोट मिले। NSUI की नम्रता चौधरी को 14,869 वोट मिले।
संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह की जीत
संयुक्त सचिव पद पर भी ABVP ने जीत हासिल की। संगठन के उम्मीदवार लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे। उन्हें 16,615 वोट मिले। इस पद पर मुकाबला काफी करीबी रहा।
DUSU Election Result 2026 : DUSU चुनाव के चारों विजेताओं की सूची
पद
विजेता
संगठन
वोट
अध्यक्ष
यश डबास
ABVP
24,576
उपाध्यक्ष
दीपांशु शौकीन
निर्दलीय
30,615
सचिव
रिया छावड़ी
ABVP
21,650
संयुक्त सचिव
लक्ष्य राज सिंह
ABVP
16,615
DUSU के केंद्रीय पैनल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव—चार प्रमुख पद होते हैं। इस बार ABVP ने इनमें से तीन पदों पर जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गया।
DUSU Election Result 2026 : 20 राउंड की मतगणना के बाद आए नतीजे
DUSU चुनाव के चार केंद्रीय पदों की मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किए गए। चुनाव में करीब 1.51 लाख मतदाता पात्र थे और मतदान प्रतिशत 40.46% दर्ज किया गया। इस परिणाम के साथ DUSU के नए केंद्रीय पदाधिकारियों का चुनाव पूरा हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिणाम घोषित होने से पहले विजयी उम्मीदवारों और समर्थकों को दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप विजय जुलूस नहीं निकालने के लिए कहा था।