MGKVP Latest Updates : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलेगा। कबड्डी, क्रॉस कंट्री चयन, NCC भर्ती और PhD कोर्स वर्क परीक्षा की तारीख भी तय।
MGKVP Latest Updates : काशी विद्यापीठ में सितंबर-अक्टूबर में होंगे कई महत्वपूर्ण आयोजन, कबड्डी-क्रॉस कंट्री चयन से लेकर NCC भर्ती और PhD परीक्षा की तारीख तय
MGKVP Latest Updates : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सितंबर-अक्टूबर के दौरान विभिन्न शैक्षणिक, खेल और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से कबड्डी व क्रॉस कंट्री टीम चयन, एनसीसी प्रथम वर्ष की चयन प्रक्रिया, पी-एच.डी. कोर्स वर्क परीक्षा और ‘सेवा संकल्प’ अभियान का कार्यक्रम जारी किया गया है।
MGKVP Latest Updates : क्रीड़ा परिषद के अनुसार कबड्डी (महिला/पुरुष) टीम का चयन 20 सितंबर को सुबह 11 बजे जिमनेजियम हॉल में तथा क्रॉस कंट्री टीम का चयन 25 सितंबर को सुबह 11 बजे क्रीड़ा परिषद में होगा। इसमें विश्वविद्यालय परिसर, एनटीपीसी, गंगापुर और भैरव तालाब परिसर के खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे।
MGKVP Latest Updates : वहीं, सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी प्रथम वर्ष की चयन प्रक्रिया 17 सितंबर को सुबह 7:20 बजे 97 बटालियन एनसीसी ट्रेनिंग एंड कैंप सेंटर, स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल, बानपुरवा, रमना में होगी। इसमें मुख्य परिसर के प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित संस्थागत छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
विश्वविद्यालय में विधि विभाग के पी-एच.डी. कोर्स वर्क की परीक्षा 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक दोपहर 1 से 4 बजे के बीच आयोजित होगी।
MGKVP Latest Updates : इसके साथ ही ‘सेवा संकल्प’ अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, युवाओं से बुद्धिजीवियों का संवाद, ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ वाद-विवाद, ‘मेरे सपनों का भारत’ भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा मेरा योगदान’, रंगोली और राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।