Seva Sankalp Bike Yatra : 17 सितंबर को काशी से सेवा संकल्प बाइक यात्रा शुरू होगी। 51 सेवा यात्री ललिता घाट से गंगाजल लेकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद रुद्राक्ष से यात्रा वडनगर के लिए रवाना होगी।
Seva Sankalp Bike Yatra : काशी से वडनगर तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा: ललिता घाट से गंगाजल लेकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे 51 सेवा यात्री
Seva Sankalp Bike Yatra : वाराणसी, 15 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू होने वाली ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ की तैयारियां तेज हो गई हैं। काशी से वडनगर तक प्रस्तावित इस यात्रा का शुभारंभ धार्मिक आस्था और सेवा संकल्प के संदेश के साथ होगा। यात्रा में शामिल 51 सेवा यात्री सबसे पहले बाबा दरबार के सामने स्थित ललिता घाट से गंगाजल लेकर बाबा काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
Seva Sankalp Bike Yatra : भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने मंगलवार को रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में यात्रा की व्यवस्थाओं में जुटे प्रमुख पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे 51 बाइकर्स ललिता घाट पहुंचेंगे। यहां गंगाजल भरने के बाद डमरू दल की गूंज और शंखनाद के बीच सेवा यात्री बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना होंगे।
Seva Sankalp Bike Yatra : डमरुओं की गूंज और शंखनाद के बीच होगा बाबा का जलाभिषेक
ललिता घाट से गंगाजल लेकर सेवा यात्री बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर में सभी सेवा यात्री गंगाजल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद बटुकों की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष धार्मिक अनुष्ठान कराया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन, दीर्घायु और देशसेवा के लिए मंगलकामना की जाएगी।
अशोक चौरसिया ने कहा कि काशी की गंगा से गंगाजल लेकर बाबा विश्वनाथ को अर्पित करने के बाद सेवा यात्री उसी आस्था और संकल्प के साथ अपनी यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। धार्मिक अनुष्ठान के बाद सेवा यात्री रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे, जहां यात्रा के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।
Seva Sankalp Bike Yatra : रुद्राक्ष में दिखेगी प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की राजनीतिक यात्रा
17 सितंबर को दोपहर 12 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और 25 वर्षों की राजनीतिक यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का अतिथियों की ओर से अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद जनसभा आयोजित होगी। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर वडनगर के लिए रवाना करेंगे। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और कार्यक्रम संयोजक एवं सांसद वी. डी. शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
Seva Sankalp Bike Yatra : यात्रा रवाना होने से पहले रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के बाहर गुब्बारे छोड़े जाएंगे। इसके बाद अतिथिगण यात्रा का ‘प्लेग ऑफ’ कर सेवा यात्रियों को वडनगर के लिए रवाना करेंगे।
Seva Sankalp Bike Yatra : वाराणसी सीमा तक करीब 10 स्थानों पर होगा स्वागत
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से यात्रा शुरू होने के बाद वाराणसी की सीमा तक करीब 10 स्थानों पर सेवा यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। इन स्थानों पर काशीवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पुष्पवर्षा की जाएगी। यात्रा के स्वागत को लेकर संबंधित स्थानों पर तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष ने बताया कि यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक एवं सांसद वी. डी. शर्मा काशी में सेवा यात्रियों का उत्साहवर्धन करेंगे। वहीं, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी वडनगर में सेवा यात्रियों के स्वागत और उत्साहवर्धन के लिए मौजूद रहेंगे।
Seva Sankalp Bike Yatra : 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
अशोक चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। काशी से वडनगर तक निकलने वाली बाइक यात्रा को इसी अभियान के प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि गंगा जल से भरे कलश, बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक, डमरुओं की गूंज और शंखनाद के बीच शुरू होने वाली यात्रा काशी की धार्मिक आस्था को सेवा, समर्पण और संकल्प के संदेश से जोड़ेगी।
Seva Sankalp Bike Yatra : बैठक में ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, राकेश शर्मा, विपिन सिंह, अनिल श्रीवास्तव, अनूप जायसवाल, अमित राय, प्रवीण सिंह गौतम, जगदीश त्रिपाठी, देवेंद्र मौर्य, सतीश पांडेय, अनिल गुप्ता, संतोष सोलापुरकर, राहुल सिंह, आत्मविशेश्वर, संजय सोनकर, चंद्रशेखर उपाध्याय, आशुतोष पॉल, शैलेंद्र मिश्रा, रजत जायसवाल, अमन सोनकर और संदीप सिंह मिंटू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।