Kashi Vidyapeeth Mess : काशी विद्यापीठ के डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास में मेस शुरू, 150 से अधिक छात्रों को मिलेगा पौष्टिक भोजन

Kashi Vidyapeeth Mess : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास में मेस का शुभारंभ हुआ। 150 से अधिक शोधार्थियों और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को पौष्टिक, स्वच्छ और किफायती भोजन मिलेगा।

Kashi Vidyapeeth Mess : काशी विद्यापीठ : डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास में मेस का शुभारंभ, 150 से अधिक शोधार्थियों को मिलेगा पौष्टिक भोजन

Kashi Vidyapeeth Mess : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर स्थित डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास में मंगलवार को मेस संचालन का विधिवत शुभारंभ किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के प्रतिनिधि एवं वाणिज्य एवं प्रबंध संकाय के अध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल ने फीता काटकर मेस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मेस की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता और अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में निर्देश दिए।

Kashi Vidyapeeth Mess : छात्रों को मिलेगा पौष्टिक और किफायती भोजन

मेस के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं किफायती भोजन उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि छात्रावास में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ-साथ घर जैसा माहौल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने नई मेस समिति को भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता के मानकों को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेस की व्यवस्थाओं को संचालित किया जाएगा।

Kashi Vidyapeeth Mess : 150 से अधिक शोधार्थी और पीजी विद्यार्थी होंगे लाभान्वित

डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास में आवासित 150 से अधिक शोधार्थियों एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए मेस में भोजन तैयार किया जाएगा। मेस में सुबह और रात के भोजन के साथ अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार का सुपाच्य एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। भोजन के मेनू में विविधता रखने का प्रयास किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार के साथ स्वाद और पसंद का भी ध्यान रखा जा सके।

Kashi Vidyapeeth Mess : छात्रों की सहभागिता से होगा मेस का संचालन

मुख्य गृहपति ने कहा कि मेस का संचालन पूरी तरह से छात्रों की सहभागिता से किया जाएगा। मेस के लिए मेनू भी छात्र समिति द्वारा तैयार किया गया है। विद्यार्थियों की आवश्यकताओं और सुझावों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर मेनू में आवश्यक बदलाव भी किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि छात्र स्वयं मेस की व्यवस्थाओं में भागीदारी करेंगे, जिससे उनमें जिम्मेदारी, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित होगी। मेस समिति भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और समयबद्ध व्यवस्था पर विशेष नजर रखेगी।

Kashi Vidyapeeth Mess : विश्वविद्यालय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

मेस के उद्घाटन के दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने मेस की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था, भोजन तैयार करने की प्रक्रिया तथा अन्य सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Kashi Vidyapeeth Mess : इस अवसर पर मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, कुलानुशासक डॉ. अम्बरीष राय, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, प्रभारी अभियंत्रण विभाग प्रो. राकेश तिवारी, प्रो. नलिनी श्याम कामिल, प्रो. चंद्रशेखर सिंह, सहायक कुलसचिव डॉ. आनन्द कुमार सिंह, डॉ. प्रभा शंकर मिश्र, संपत्ति अधिकारी डॉ. एस.एन. सिंह, डॉ. दिनेश कुमार शुक्ल, डॉ. अविनाश सिंह, राजेश राय, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. श्रीराम त्रिपाठी सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *