National Nutrition Week 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गृह विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्राओं ने पोषण संबंधी पोस्टर और पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाकर संतुलित आहार व स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
National Nutrition Week 2026 : काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं ने पोस्टर और पौष्टिक व्यंजनों से दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
National Nutrition Week 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गृह विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2026 के अवसर पर सोमवार को पोषण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने रचनात्मक पोस्टरों और पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण एवं स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
National Nutrition Week 2026 : कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टरों में गर्भवती महिलाओं के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने की सही प्रक्रिया तथा संतुलित आहार में विभिन्न खाद्य समूहों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। पोस्टरों के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए दैनिक भोजन में सभी आवश्यक पोषक तत्वों का उचित संतुलन होना जरूरी है।
National Nutrition Week 2026 : पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में बादाम की बर्फी, अंकुरित मूंग दाल, दही की चटनी के साथ पालक कबाब तथा पनीर रोल्स बॉल्स विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। छात्राओं ने व्यंजनों के माध्यम से यह प्रदर्शित किया कि पौष्टिक भोजन को स्वादिष्ट और आकर्षक रूप में भी तैयार किया जा सकता है।
National Nutrition Week 2026 : कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पोषण संबंधी जानकारी प्रदान करना ही नहीं, बल्कि छात्राओं को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति व्यावहारिक रूप से जागरूक करना भी रहा। प्रदर्शनी के माध्यम से संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वस्थ खान-पान की आदतों को दैनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकायाध्यक्ष प्रो. अखिलेश चन्द्र यादव रहे। उन्होंने छात्राओं द्वारा तैयार किए गए पोस्टरों एवं पौष्टिक व्यंजनों का अवलोकन किया और कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने पोषण को स्वस्थ समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को उपयोगी बताया।
National Nutrition Week 2026 : इस अवसर पर डॉ. सुरेखा, डॉ. रिचा, डॉ. नेहा, डॉ. त्रिप्ती सहित गृह विज्ञान विभाग के शिक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।