Kashi Vidyapeeth Journalism Department : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में शिक्षक दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर सीखने और सही मार्गदर्शन का महत्व बताया।
Kashi Vidyapeeth Journalism Department : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में बी.ए. (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिक्षक दिवस के महत्व, विद्यार्थियों के जीवन में गुरु की भूमिका, अनुशासन, व्यक्तित्व निर्माण तथा निरंतर सीखने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा हुई।
Kashi Vidyapeeth Journalism Department : कार्यक्रम में डॉ. नागेन्द्र पाठक ने कहा कि एक शिक्षक अपने अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। शिक्षक विद्यार्थियों की क्षमताओं को पहचानकर उन्हें सही दिशा दिखाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करना भी है।
Kashi Vidyapeeth Journalism Department : डॉ. प्रभा शंकर मिश्र ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक का मार्गदर्शन विद्यार्थी के जीवन में लंबे समय तक प्रभाव डालता है और उसे बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देता है।
Kashi Vidyapeeth Journalism Department : डॉ. मनोहर लाल ने शिक्षक और विद्यार्थी के बीच पारस्परिक संबंधों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा निरंतर सीखते रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और कौशल को लगातार विकसित करते रहना चाहिए।
डॉ. चन्द्रशील पाण्डेय ने कहा कि किसी भी शिक्षक और संस्था की पहचान उनके विद्यार्थियों से होती है। शिक्षक की सफलता और प्रतिष्ठा उसके विद्यार्थियों की उपलब्धियों से जुड़ी होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और क्षमता का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
Kashi Vidyapeeth Journalism Department : डॉ. अजय वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक अपने अनुभव और ज्ञान के आधार पर विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन दे सकता है, लेकिन उस मार्गदर्शन का अनुसरण करना छात्रों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए शिक्षक के सुझावों को व्यवहार में उतारना आवश्यक है।
Kashi Vidyapeeth Journalism Department : खुश्बू सिंह ने अनुशासन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बिना अनुशासन के कोई भी व्यक्ति वास्तविक सफलता अर्जित नहीं कर सकता। अनुशासित विद्यार्थी ही अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करते हुए जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं।
Kashi Vidyapeeth Journalism Department : कार्यक्रम के दौरान बी.ए. (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों श्रवण कुमार, स्वेक्षा, हर्ष तिवारी, श्रेया जायसवाल, मुदित, आशीष तिवारी और अमित मौर्य सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।
Kashi Vidyapeeth Journalism Department : कार्यक्रम का संचालन गौरव और शुभांगी ने किया, जबकि ऋषभ ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जय, सनी, उत्कर्ष, पीयूष, सानिया, कशिश, आकांक्षा, साजिया, मुस्कान, समर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।